{"_id":"60e402338ebc3ebc68764c56","slug":"man-killed-his-mother-s-lover-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में वारदात: नापसंद था मां का प्रेमी, युवक ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में वारदात: नापसंद था मां का प्रेमी, युवक ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया
Tue, 06 Jul 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:41 PM IST
सार
युवक और उसकी मां के प्रेमी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब में वारदात
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बठिंडा के गांव जस्सी पौ वाली में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पांच जुलाई को देर रात उसकी मौत हो गई। थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में हरविंदर सिंह निवासी गांव जस्सी पौ वाली ने बताया कि उसके पिता संतोख सिंह के आरोपी जगदीप सिंह की मां सतपाल कौर के साथ पहले संबंध थे। इसके चलते आरोपी जगदीप सिंह उसके पिता को पसंद नहीं करता था और हमेशा से ही उनके साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते चार जुलाई को जगदीप सिंह ने उसके पिता संतोख सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी और खुद मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे संतोख सिंह को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पांच जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन