फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jeweller consumed poison in Kapurthala died

कपूरथला में ज्वेलर्स ने दे दी जान: बेटे को लेकर कई दिन से परेशान था दीपक, खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 30 Apr 2025 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में एक ज्वेलर ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान  दीपक कुमार (43) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Jeweller consumed poison in Kapurthala died
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के मोहल्ला शेरगढ़ के रहने वाले एक कारोबारी (ज्वेलर) ने मंगलवार देर शाम जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दीपक कुमार (43 वर्ष) है। जहर निगलने के बाद परिवार के लोग उसे जालंधर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान दीपक कुमार की मौत हो गई है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शहर में युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में ज्वेलर दीपक के बेटे का नाम आया है। बस इसी बात से दीपक कई दिनों से परेशान था। इसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपक कुमार बानिया बाजार में ज्वेलरी की दुकान करता था। मंगलवार देर शाम उसने घर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जालंधर के निजी अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दीपक कुमार के भाई पंकज वर्मा ने बताया कि शहर में कुछ दिन पहले एक युवक पर हमला हुआ था। इस मामले में उनके भतीजे (दीपक के बेटे) का नाम जोड़ा जा रहा था। इसी बात को लेकर उसका भाई दीपक परेशान रहने लगा था। 


सिटी थाना पुलिस ने दीपक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी घरेलू परेशानी के चलते दीपक ने यह कदम उठाया है, ऐसी बात सामने आई है। हालांकि पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed