फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing between two groups in Kapurthala Shivsena Vice President and his son arrested

कपूरथला: दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग, शिवसेना उप प्रधान और बेटा गिरफ्तार

Fri, 22 Oct 2021 12:40 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 12:40 PM IST
सार

कपूरथला में दो गुटों में बुधवार रात को विवाद हो गया। झड़प के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच के बाद शिवसेना उप प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Firing between two groups in Kapurthala Shivsena Vice President and his son arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूरथला के जलोखाना चौक के समीप बुधवार देर रात दो गुटों में रंजिश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मामले में थाना सिटी पुलिस ने शिवसेना बाल ठाकरे के उप प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चाहत सूद उर्फ गोपी निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। बुधवार देर रात अपने दोस्त भानू प्रसाद जोशी निवासी मोहल्ला दीवान सौदागर मल के साथ अपनी-अपनी बाइक पर जलोखाना चौक पर आइसक्रीम खाने आए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बठिंडा: अजीत रोड पर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे युवक की तोड़ दी थी दोनों टांगें
विज्ञापन


धारदार हथियार से किया हमला
इसी दौरान शिवसेना बाल ठाकरे के उप प्रधान प्यारा लाल का बेटा नीरज कुमार निवासी मोहल्ला शौरियां भी वहां आ गया, जोकि नशे में था। आते ही उसने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इस दौरान वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। काफी गहमागहमी के बाद जब वे जाने लगे, तो नीरज कुमार ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। उसी समय नीरज कुमार का पिता प्यारा लाल आ गया और उन्हें मार देने की नीयत से रिवॉल्वर से दो राउंड फायर किए। हालांकि वे किसी तरह से बच गए और वहां से भाग लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लखीमपुर कांड: आज पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपेगी पंजाब सरकार

आरोपियों को लिया जाएगा रिमांड पर
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी विशालजीत सिंह, डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह व थाना सिटी के एसएचओ गौरव धीर ने पुलिस कर्मचारियों के साथ पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने जांच के आधार पर शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के उप प्रधान प्यारा लाल व उसके बेटे नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed