फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing at closed office of regional head of Bajrang Dal Hindustan

Punjab: शिवसेना नेता राजीव महाजन के बाद अब बजरंग दल हिंदोस्तान के प्रादेशिक प्रधान के बंद ऑफिस पर फायरिंग

Sun, 25 Jun 2023 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

सुबह करीब साढ़े चार बजे बंद ऑफिस के शटर पर फायरिंग की गई। सीसीटीवी कैमरों में फुटेज कैद हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Firing at closed office of regional head of Bajrang Dal Hindustan
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए फायरिंग के फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में अभी शनिवार को शिवसेना नेता पर हुई फायरिंग का मामला सुलझा नहीं था कि रविवार को बजरंग दल हिंदोस्तान के प्रादेशिक प्रधान गगन प्लाजा के बंद ऑफिस के शटर पर सुबह करीब पांच बजे दो लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली है। ऑफिस के पास एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। वहीं गोलियां चलाने वाले युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोटियाल और डीएसपी सिटी ललित कुमार पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान बजरंग दल हिंदोस्तान के प्रधान गगन प्लाजा ने बताया कि उनको पिछले दो सालों से धमकियां मिली रही हैं। इन धमकियों के बारे में उन्होंने पहले से ही पुलिस को सूचित किया था। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दो युवकों ने उनके बंद ऑफिस के शटर पर गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बकायदा तौर पर गोली चलाने की सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि दो युवक जो मोटरसाइकिल पर आए और उनके बंद ऑफिस पर गोलियां चला दी। फिलहाल इसके बारे में बटाला पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की पूरी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।


बतां दे कि शनिवार को बटाला के सिटी रोड पर दिनदहाडे़ अपने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बैठे शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन, भाई अनिल महाजन और बेटे मानव महाजन निवासी बटाला पर दो बदमाशों ने ग्राहक के रूप में शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें उक्त तीनों गोलियां लगने से घायल हो गए थे। उक्त तीनों का उपचार इस समय अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसको लेकर मामले की जांच पड़ताल के लिए प्रदेश स्तरीय आला अधिकारी बटाला पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed