{"_id":"626d8e7f0c4a7451204499e3","slug":"father-arrested-for-thrashing-daughter-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: बेटी को पीटने वाला पिता गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: बेटी को पीटने वाला पिता गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 01 May 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 01:01 AM IST
सार
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंजाब के बठिंडा के रामपुरा निवासी निर्मल सिंह ने अपनी आठ साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बच्ची की मां की शिकायत पर की है।
रामपुरा निवासी राजविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि निर्मल सिंह उनका पति है, जिससे वह अलग रहती हैं। उनकी आठ साल की बेटी मनप्रीत कौर पति के साथ रहती थी। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें निर्मल सिंह मनप्रीत को बेहरमी से पीट रहा था। बेटी के गले में चुन्नी डालकर उसे जमीन पर घसीट रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।