फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drunk girl creates ruckus on National Highway in Bathinda, scuffle with policemen

Punjab: बठिंडा में नशे में धुत युवती ने नेशनल हाईवे पर किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

Tue, 31 Jan 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंंडा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 10:23 PM IST
सार

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है।  वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले युवती व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Drunk girl creates ruckus on National Highway in Bathinda, scuffle with policemen
पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करती युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में सोमवार देर रात को बठिंडा- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थाना कैंट के क्षेत्र में एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। इसकी वीडियो मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले युवती व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार शराब के नशे में धुत एक युवती सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हंगामा करने लगी। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने जब उनकी इस हरकत का विरोध किया, तो उक्त युवती उनके साथ गाली गलौज करने लगी। इसके बाद ट्रक चालकों ने गुस्से में आकर सड़क के बीच अपने ट्रक खड़े कर दिए और हंगामा कर रहे युवती व उसके साथी की वीडियो बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सड़क पर जाम लगने के बाद जब थाना कैंट के ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही युवती को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस अधिकारी से भी गाली गलौज किया। जब पुलिस अधिकारी ने अपने मोबाइल से उसके हंगामा करने की वीडियो बनानी शुरू की, तो युवती ने पुलिस अधिकारी का मोबाइल छीनने की कोशिश की और उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती को उसका साथी गाड़ी में बिठाकर ले गया। इस मामले में एसपी डी अजय गांधी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं हंगामा करने वाली युवती व उसके साथी की पहचान कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed