फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Double Murder in Sangrur Father and Son Shot Dead Son-in-Law Opens Fire

संगरूर में डबल मर्डर: बेटी के घर झगड़ा सुलझाने आए पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दामाद ने की फायरिंग

Thu, 30 Apr 2026 11:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 11:04 AM IST
सार

संगरूर में दिड़बा के गांव शादीहरी में एक युवक ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता-पुत्र घरेलू कलेश सुलझाने के लिए बेटी के घर आए थे। वारदात के बाद आरोपी माैके से फरार हो गया । 

विज्ञापन
Double Murder in Sangrur Father and Son Shot Dead Son-in-Law Opens Fire
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संगरूर के दिड़बा क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गांव शादीहरी में घरेलू कलह इस कदर बढ़ा कि एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

विवाद सुलझाने आए थे, मिली मौत

जानकारी के अनुसार, शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वीरपाल कौर पटियाला के गांव रसौली की रहने वाली है। अक्सर होने वाले झगड़ों को खत्म करने और समझौता कराने के उद्देश्य से बीती रात वीरपाल के पिता लखबीर सिंह और उसका भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे।

बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद, दामाद ने चलाई गोली

बताया जा रहा है कि घर में बातचीत चल रही थी, लेकिन सुलह होने की बजाय बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी बंदूक से अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लहूलुहान हालत में दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना दिड़बा के अंतर्गत आती चौकी कौहरियां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed