{"_id":"675d502f8f9f451cc005808e","slug":"body-of-man-found-in-house-in-village-aujla-of-kapurthala-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: गांव औजला में घर से मिला आप वालंटियर का शव, पास में पड़ी थी बिना नीडल की सीरिंज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: गांव औजला में घर से मिला आप वालंटियर का शव, पास में पड़ी थी बिना नीडल की सीरिंज
Sat, 14 Dec 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:00 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के युवा वॉलंटियर कुलवंत सिंह औजला (28) वासी गांव औजला का सुबह अपने ही घर में शव मिला। वह अपने घर में अकेला रहता था और पिछले कुछ दिनों से किसी को दिखा भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार उसकी एक बहन विदेश में रहती है।
विज्ञापन
युवा आप नेता की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला के गांव औजला में शनिवार को एक घर में आम आदमी पार्टी के एक युवा वालंटियर का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक घर में अकेला रहता था, और उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी मिली है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के युवा वॉलंटियर कुलवंत सिंह औजला (28) वासी गांव औजला का सुबह अपने ही घर में शव मिला। वह अपने घर में अकेला रहता था और पिछले कुछ दिनों से किसी को दिखा भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार उसकी एक बहन विदेश में रहती है। सुबह उसकी बहन का फोन पड़ोसी को आया कि कुलवंत पिछले दो दिनों से उसका फोन नहीं उठा रहा। इसके बाद कुलवंत सिंह के घर देखा गया तो कमरे में उसका शव पड़ा मिला था। हालांकि शव के पास ही बेड पर एक सिरिंज बिना निडिल के मिली है।
विज्ञापन
आप के युवा वालंटियर कुलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन और उनकी टीम के अलावा आप नेता परविंदर सिंह और कुंवर इकबाल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं।