Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI arrested while taking bribe in Kapurthala

Kapurthala: साढ़े तीन हजार रुपये रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, चालान दायर करने के बदले मांग रहा था पैसे

Tue, 11 Mar 2025 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:39 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने थाने में एक मामला दर्ज करवाया था और उस केस के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन
ASI arrested while taking bribe in Kapurthala
रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला के थाना सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को 3500 रुपये रिश्वत लेने और 10 हजार रुपये और मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को एक कपूरथला निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने थाने में एक मामला दर्ज करवाया था और उस केस के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर चालान दायर करने के बदले रिश्वत देने के लिए कहा था। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए और यह सामने आया कि एएसआई पहले ही 3,500 रुपये रिश्वत ले चुका था और चालान दायर करने के बदले 10,000 रुपये और मांग रहा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed