फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused of Murdering Cousin Brother arrested in Bathinda of Punjab

पंजाब: चचेरे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, छिपकर घर जाते समय स्पेशल स्टाफ विंग ने पकड़ा 

Tue, 06 Jul 2021 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 03:40 PM IST
सार

आरोपियों के पास से 12 बोर राइफल एवं 32 बोर पिस्टल भी बरामद हुई है। ये हथियार मौड़ खुर्द कांड में प्रयोग किए गए थे।  
 

विज्ञापन
Accused of Murdering Cousin Brother arrested in Bathinda of Punjab
पंजाब में गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बठिंडा के गांव मौड़ खुर्द में 21 जून को जमीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने के मुख्य आरोपी लाली मौड़ को उसके एक साथी और दो हथियारों के साथ सोमवार देर रात पुलिस के स्पेशल स्टाफ विंग ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने तलवंडी साबो अदालत में पेश किया और 10 जुलाई तक का पुलिस रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन


स्पेशल विंग स्टाफ के प्रभारी एसआई तरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव मौड़ खुर्द हत्याकांड के आरोपी लाली मौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाली मौड़ अपने साथी लखविंदर सिंह के साथ रात को चोरी से अपने घर पर आता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात उस समय लाली मौड़ और उसके साथी लखविंदर सिंह को धर दबोचा जब वह दोनों पैदल ही सुनसान रास्ते से अपने घर की ओर जा रहे थे। आरोपियों के पास से 12 बोर राइफल एवं 32 बोर पिस्टल भी बरामद हुई है। ये हथियार मौड़ खुर्द कांड में प्रयोग किए गए थे।  
विज्ञापन



कुछ माह पहले लाली मौड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे के लेन देन में तिनकोनी के पास लक्की नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले के बाद लाली मौड़ भगौड़ा चल रहा था। 21 जून को आरोपी लाली ने अपने साथियों संग मिलकर गांव मौड़ खुर्द में जमीन के विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई परमप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed