{"_id":"60e94b4b60204770b3295752","slug":"accused-of-murder-was-arrested-by-mandi-gobindgarh-police-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वारदात: पिता से थी दुश्मनी, रंजिश में 15 साल के बेटे के सिर को पत्थर से कुचल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में वारदात: पिता से थी दुश्मनी, रंजिश में 15 साल के बेटे के सिर को पत्थर से कुचल डाला
Sat, 10 Jul 2021 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:55 PM IST
सार
मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके में 2 जुलाई को 15 वर्षीय लड़के की लावारिस लाश मिली थी। अब मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने 2 जुलाई को अमलोह रोड पर मिली 15 वर्षीय लड़के की लावारिस लाश की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, लड़के का कत्ल किया गया था। पुलिस के के अनुसार, आरोपी ने मृतक के पिता से अपनी दुश्मनी निकालने के लिए उसके बेटे को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू पुत्र अमीरी लाल महाते निवासी बिहार हाल निवासी यूनिक इस्पात मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान बृजेश कुमार चौहान उर्फ करण चौहान निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव अजनाली मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके में 2 जुलाई को 15 वर्षीय लड़के की लावारिस लाश मिली थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया था।
विज्ञापन
बाद में इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि इस लड़के का कत्ल हुआ है। उनकी निशानदेही पर आरोपी बृजेश कुमार चौहान को काबू किया गया। उसने कबूल किया है कि मृतक के पिता अमीरी लाल से उसकी निजी दुश्मनी थी। उसी की रंजिश में उसने सोनू को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
आरोपी सोनू को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और सिर में पत्थर मार कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसके सभी कपड़े उतार कर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पानी में डूब कर मरने की चाल चली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अमलोह अदालत में पेश किया है। जहां से अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।