{"_id":"62e62ab25536d635df22ce40","slug":"aap-councilor-akbar-shot-dead-in-malerkotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aap Councilor Murder: मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के पार्षद की हत्या, जिम में मारी गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Aap Councilor Murder: मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के पार्षद की हत्या, जिम में मारी गई गोली
Sun, 31 Jul 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:39 PM IST
सार
अकबर के बड़े भाई की भी कुछ साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
आप पार्षद।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मालेरकोटला में रविवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब मोहम्मद अकबर जिम में मौजूद थे। अज्ञात शख्स जिम में दाखिल हुआ और गोली मारकर चलता बना। हत्या की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अकबरी के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे वार्ड नंबर 18 के पार्षद मोहम्मद अकबर रोजाना की तरह जिम में कसरत करने गए थे। इसी दौरान एक हमलावर जिम के अंदर पहुंचा और सीधे छाती पर गोली चला दी। घायल अवस्था में मोहम्मद अकबर को तत्काल मालेरकोटला के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।
विज्ञापन
अकबर ने कांग्रेस से नगर काउंसिल का चुनाव लड़ा था और शानदार जीत हासिल की थी लेकिन पंजाब में सत्ता बदलने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। मालेरकोटला की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वारदात को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हलका विधायक डॉ. मोहम्मद जमील-उर-रहमान ने मोहम्मद अकबर की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
भाई की भी गोली मारकर हुई थी हत्या
करीब तीन साल पहले मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लुधियाना बाइपास के पास उन्हें दो हमलावरों ने गोली मारी थी। अनवर भी कांग्रेस नेता थे और नगर काउंसिल मालेरकोटला के पार्षद थे।