{"_id":"610be07d64a5635b81755ad3","slug":"25-year-old-youth-shot-himself-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर: एएसआई पिता की रिवाल्वर से 25 वर्षीय बेटे ने खुद को उड़ाया, मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुक्तसर: एएसआई पिता की रिवाल्वर से 25 वर्षीय बेटे ने खुद को उड़ाया, मानसिक रूप से था परेशान
Thu, 05 Aug 2021 06:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:37 PM IST
सार
पंजाब के मुक्तसर में 25 वर्षीय इकलौते बेटे ने एएसआई पिता की रिवाल्वर से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैफिक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात जसविंदर सिंह के नौजवान बेटे ने बुधवार की रात अपने पिता की सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना सिटी के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह बुधवार की रात को लगभग नौ बजे नहाने अपने बूड़ा गुज्जर रोड स्थित घर पर गया था।
विज्ञापन
वह अपनी रिवाल्वर टेबल पर रख कर नहाने चला गया। इस दौरान जसविंदर सिंह के 25 वर्षीय बेटे सिमरनजीत सिंह ने रिवाल्वर उठाकर अपनी कनपटी पर रख गोली मार ली। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिमरनजीत सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। गुरुवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन