फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Couple of Faridkot gone missing in suspicious condition along with their two children

Faridkot News:11 जून को घर से निकला परिवार लापता, पुलिस ने शुरू की जांच, ससुर ने जताई ये आशंका

Fri, 17 Jun 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 10:30 AM IST
सार

रूपिंदर कौर का विवाह करीब 15 साल पहले गांव मिड्डूमान निवासी भरमजीत सिंह के साथ हुआ था। इन दिनों वे भान सिंह कालोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रहे थे। 11 जून से पूरा परिवार लापता है।

विज्ञापन
Couple of Faridkot gone missing in suspicious condition along with their two children
फरीदकोट से लापता हुए दंपती और बच्चे। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में एक परिवार अपने दो बच्चों के साथ रहस्यमयी हालात में गायब हो गया है। परिवार के मुखिया भरमजीत सिंह (36) अपनी पत्नी रूपिंदर कौर (35), बेटी मन्नतप्रीत कौर (12) और बेटे राजदीप सिंह (10) के साथ अपनी कार समेत बीती 11 जून से लापता हैं और उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। इस मामले में भरमजीत सिंह के ससुर की शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार फरीदकोट के भान सिंह कॉलोनी की गली नंबर छह में रहता था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव राजोवाल निवासी महिंदरपाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रूपिंदर कौर का विवाह करीब 15 साल पहले गांव मिड्डूमान निवासी भरमजीत सिंह के साथ हुआ था जोकि इन दिनों भान सिंह कॉलोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रहे थे। पूरा परिवार अपनी कार पर घर से यह कहकर निकला था कि वह अमृतसर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे हैं लेकिन वह वापस नहीं लौटे। 
विज्ञापन


11 जून को सुबह 8 बजे वह अपनी लड़की से मिलने उनके घर आया था, जहां पर ताला लगा था। उसी दिन शाम को करीब पांच बजे वह दोबारा आया तो उस समय भी घर बंद ही था। इसके बाद उन्होंने अपने दामाद भरमजीत सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि वह कार चला रहा है और बाद में फोन करेगा। इसके बाद उनका कोई फोन नहीं आया और दामाद व बेटी के फोन बंद आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता महिंदरपाल सिंह ने शक जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी, दामाद और दोनों बच्चों को गलत मंशा से कहीं छिपाकर रखा है। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि गायब परिवार के मुखिया भरमजीत सिंह, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य करते हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है और जल्द ही परिवार का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed