फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Corn farmer of Punjab are unhappy

बासमती वालों के चेहरे खिले, मक्का किसान मायूस

Sun, 10 Nov 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
Corn farmer of Punjab are unhappy
पंजाब में बासमती वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, लेकिन मक्का किसानों के चेहरे पर मायूसी है।
विज्ञापन


मक्का के उत्पादन में कमी और बदरंग होने से किसान परेशान हैं। फसली विविधता के तहत मक्के को धान की वैकल्पिक फसल के रूप में पंजाब सरकार ने पेश किया था, लेकिन इसके प्रति किसानों का उत्साह कम हो रहा है।

पंजाब के कृषि विभाग ने इन किसानों के साथ बैठक कर कारण तलाशने और आगे से उनको और सहयोग देने पर चर्चा की है।

सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने फसली विविधता कार्यक्रम के तहत मक्का को धान की वैकल्पिक फसल के तौर पर पेश किया था।

राज्य सरकार ने खुद भी करीब 33 हजार हेक्टेयर रकबे के लिए सब्सिडी पर बीज मुहैया करवाया था।

इसके चलते मक्का के अधीन रकबा पिछले साल के 1.32 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.52 लाख हेक्टेयर हो गया था। सूत्रों के अनुसार बहुत से किसानों की मक्के का उत्पादन आठ से 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के बीच रह गया है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग का दावा है कि औसतन उत्पादन की दर 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। कई किसानों को 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक मक्के का उत्पादन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार वीरवार को किसान आयोग के चेयरमैन जी.एस. कालकट, वित्तायुक्त (विकास) सुरेश कुमार ने विभाग के अधिकारियों और मक्का किसानों की बैठक में मक्का के उत्पादन पर पड़े प्रभाव को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौसम को मुख्य कारण बताया गया है।

कई विभागीय अधिकारियों का मानना है कि मक्के क ा बीज किसानों तक पहुंचाने में भी करीब एक महीने की देरी हुई और तकनीकी स्तर पर भी उचित सलाह न मिलने के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है।


मक्का के अधीन रकबा बढ़ाना विभाग की उपलब्धि है। कुछ किसानों को कम उत्पादन मिला है। इसका मुख्य कारण मौसम है और कुछ ऐसा एरिया है जिसमें किसानों ने पहली बार मक्के की बुआई की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed