{"_id":"0c6448a072853598d2472ec0c8f50363","slug":"controversy-over-the-killing-of-youth-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक की हत्या पर लुधियाना में बवाल, स्थिति तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या पर लुधियाना में बवाल, स्थिति तनावपूर्ण
लुधियाना/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार करीब आधी रात को शहर में एक दलित युवक की हत्या के बाद वीरवार सुबह लुधियाना में बवाल मच गया।
विज्ञापन
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समुदाय के लोगों ने कई सड़कों पर जाम लगा दिया और वहां से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ की।
मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान एक मीडिया कर्मी समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। गुस्साए लोगों ने इलाके में दुकानें बंद करवा दी और इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों के शीशे तोड़ दिए।
लोगों ने हत्यारोपी के मोहल्ले में जाकर तोड़फोड़ की और उसके घर को भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर निवासी शम्मी (25) बुधवार देर शाम जन्माष्टमी पर्व के लिए घर से निकला था। आधी रात को कुछ युवकों ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। हमलावरों ने शम्मी के पेट में चाकुओं से कई वार किए थे।
विज्ञापन
शम्मी काफी देर तक वहीं तड़पता रहा। बाद में कुछ लोग उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अरुण कुमार समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार सुबह हत्या से गुस्साए दलित समुदाय के लोग जमा हो गए और उनमें कुछ युवक डंडे व तेजधार हथियार लेकर सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने दुकानों के शीशे तोड़े और बाजार बंद करवा दिए।
इस दौरान सड़क से गुजरते वाहनों पर भी उन्होंने हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया। दुकानें बंद कराने के बाद युवक बस स्टैंड की तरफ बढ़ गए। वहां पर कुछ बसों और दो ऑटो के शीशे तोड़ दिए।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड से दुकानें बंद करवा भारत नगर चौक में कब्जा जमा लिया। भाजपा के पूर्व प्रधान राजिंदर भंडारी ने भी मौके पर पहुंच कर युवकों को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने पूरे मामले में भीड़ को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एडीसीपी जोगिंदर सिंह, निलांबरी जगदले समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।