फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   congress, khera, grant, punjab, PIMS, problem

केंद्र अगर ग्रांट ही रोक दें तो पता चलेगा पंजाब सरकार को

Sun, 05 Jan 2014 08:57 PM IST
जालंध्ार/ब्यूरो
जालंध्ार/ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
congress, khera, grant, punjab, PIMS, problem
फूड सप्लाई विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर ग्रेड की नियुक्तियों में अपनाई गई प्रक्रिया को गलत बताने पहुंचे कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा पिम्स मामले में पत्रकारों के सवालों से घिर गए। पत्रकारों ने जब उनसे पिम्स मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने खुद को असहाय बताया।
विज्ञापन



उनका कहना है कि वह तो इसके विरोध में डटे हुए हैं और महज धरना ही दे सकते हैं। उन्होंने तो केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी को भी यहां बुला लिया था। आगे तो इस मामले को उन्हें ही देखना था। खैहरा ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री चाहतीं तो एक आदेश कर पंजाब को मिलने वाली सभी ग्रांट उस समय तक बंद कर देती, जब तक यह मामला हल नहीं हो जाता। हालांकि बाद में  खैहरा ने इसके अनौपचारिक बात कह न लिखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन



इस दौरान खैहरा ने नेताओं की तरफ से दिए जा रहे बयानों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नेता उस पार्टी का विरोध कर रहे हैं, जिसने उन्हें इतने बड़े-बड़े सम्मान दिए हैं। खैहरा ने माना कि घोषित कार्यकारिणी में कही न कहीं गलती जरूर हुई है। लेकिन इसके विरोध में समाचार पत्रों में नेताओं का जाना अकाली दल को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नेताओं, जिन्हें कांग्रेस ने पहले कई बड़े पद दिए थे, का अब छोटी सी बात पर उनका विरोध करना विरोधी की मदद करने के बराबर है। हालांकि खैहरा ने कहा कि जो नेता बागी होकर पार्टी के खिलाफ जा चुके हैं, उन्हें पद नहीं दिए जाने चाहिए थे। यह कदम जरूर गलती भरा है। फिर भी नेताओं को विरोध करते हुए अखबार में नहीं जाना चाहिए बल्कि अपने वरिष्ठ नेताओें के साथ बातचीत करनी चाहिए।


नई कार्यकारिणी में उनके पद की घोषणा न होने पर खैहरा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति 8 अप्रैल 2013 को जनार्दन द्विवेदी ने की थी। हाईकमान क्लीयर कर चुका है कि उनकी नियुक्ति सही है।


इस मौके पर खैहरा ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार की तरफ से जो फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के ग्रेड-2 के 461 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है वह आशंकित है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस कैटेगिरी के लिए 1.93 लाख युवाओं ने अप्लाई किया था। दूर सेंटर बनाए जाने के कारण इस परीक्षा में महज 50 हजार आवेदक ही पहुंच सके थे।



उन्होंने कहा कि हैरानी तो यह है कि इस परीक्षा को पंजाब सरकार को रद्द करना चाहिए था। सरकार की तरफ से 4061 युवाओं की जो मैरिट लिस्ट घोषित की गई है युवाओं में भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार की यह लिस्ट सही थी तो उन्होंने इन पदों संबंधी जो नेट पर जानकारी थी, उसे क्यों हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed