{"_id":"5c801949d7ecdaeaf5e9aa467be18e16","slug":"cm-bangles-will-fatehgarh-a-consistent-philosophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन करेंगे सीएम
बटाला
Updated Fri, 20 Sep 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन करेंगे और ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते 95 गांवों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
शिअद मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा है। शिअद कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। फतेहगढ़ चूड़ियां में चल रही बैठकों का सिलसिला हलका इंचार्ज और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के नेतृत्व में लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय संगत दर्शन के लिए हलका इंचार्ज और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के नेतृत्व में ब्लॉक समिति, जिला परिषदों के सदस्य, पंचों और सरपंचों सहित भारी संख्या में अकाली वर्करों की बैठक ब्लॉक कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर कई विषयों पर चर्चा की गई। इससे पहले वीरवार को निर्मल सिंह काहलों ने गुरुद्वारा ओठियां साहिब में भी अकाली वर्करों से बैठक की थी, जिसमें समूचे प्रोग्राम की रूपरेखा पर चर्चा की गई थी।
निर्मल सिंह काहलों ने बताया कि विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते ब्लॉकों को विभिन्न हिस्सों में बांट दिया है और पंचायत विभाग की ड्यूटी लगा दी गई है।