फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clean water will soon reach Anganwadis of villages in Punjab

पंजाब : अब 100 दिन में गांवों और शहरों की आंगनबाड़ियों में पहुंचेगा साफ पानी  

Sat, 23 Jan 2021 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Clean water will soon reach Anganwadis of villages in Punjab
पंजाब की आंगनबाड़ियों में भी पाइप के जरिए स्वच्छ जल पहुंच जाएगा। - फोटो : PTI
पंजाब के 22322 सरकारी स्कूलों में पाइप के जरिए स्वच्छ जल पहुंचाने के बाद अब प्रदेश की आंगनबाड़ियों में भी पाइप के जरिए 100 दिन में स्वच्छ जल पहुंच जाएगा। इस कार्य में जुटे पंजाब के आठ विभागों की तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच चुकी हैं। पंजाब सरकार ने मिशन तंदुरुस्त के तहत यह मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


30 दिसंबर, 2020 को सोसाइटी फार मिशन तंदुरुस्त पंजाब को स्थापित करने को मंजूरी दी गई थी। इस सोसायटी को बनाने का उद्देश्य मिशन तंदुरुस्त पंजाब का कायाकल्प करना है, जिससे सरकार की प्रदेश के हर घर तक पूर्ण पहुंच हो सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस मिशन को पूर्ण करने के लिए सरकार की ओर से आठ विभागों को संयुक्त रूप से शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मानक भोजन और आरोगी स्वास्थ्य, वन और वन्य जीव रक्षा की तरफ से ग्रीन पंजाब, परिवहन सड़क सुरक्षा, खेल और युवा सेवाओं की तरफ से खेलो पंजाब, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से उपजाऊ मिट्टी, महिला और बाल विकास की तरफ से पौष्टिक खाद्य, वातावरण मंत्रालय की तरफ से साफ हवा, साफ पानी का प्रबंधन शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में इस मिशन के तहत पंजाब के सभी 17328 सरकारी और 4994 प्राइवेट स्कूलों को पाइप लाइन के जरिए स्वच्छ जल मुहैया कराया जा चुका है। 

वार्षिक कार्ययोजना पर होता है काम
मिशन में शामिल सरकार के आठ विभाग निर्धारित बिंदुओं पर वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते हैं। जिसके अनुरूप ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की देखरेख में काम किया जाता है। साथ ही केंद्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की जाती है।

पंजाब सभी स्कूलों में पाइप के जरिए स्वच्छ जल पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। अब 100 दिन में प्रदेश की आंगनबाड़ियों में पाइप के जरिए स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा। जल्द ही इसको लेकर सरकार की ओर से घोषणा की जाएगी। - विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब सरकार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed