{"_id":"e828d1b9bbe535b2892d14de239ce2ec","slug":"chhapar-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपार से शिअद ने फूंका चुनावी बिगुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपार से शिअद ने फूंका चुनावी बिगुल
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अहमदगढ़ के नजदीक गांव छपार में मेले के राजनीतिक मंच से शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया है। मंच से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को चलता करने के लिए जनता से सहयोग मांगा।
शिअद नेतृत्व ने अपने तमाम वर्करों, पदाधिकारियों, विधायकों, सरपंचों इत्यादि को अभी से ही घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने, सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाने और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया।
बादल ने अकाली भाजपा सरकार एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की खूबियां, उपलब्धियां गिनाईं और दावा किया कि केंद्र में एनडीए की अगली सरकार बनाने के लिए पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने देश को बर्बादी के कगार पर ला दिया है।
विज्ञापन
विश्व स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। हालत यह है कि देश अंदरूनी एवं बाहरी खतरों से जूझ रहा है। कभी चीन आंखें दिखा रहा है तो कभी पाकिस्तान सैनिकों की हत्या कर देता है। आतंकवाद, नक्सली और अन्य ताकतें देश को अंदर से कमजोर करने में लगी हैं।
कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए सीएम बादल ने कहा कि यूपीए से प्याज की कीमतें तो संभल नहीं रही। हालत यह है कि यूपीए देश की जनता को सस्ता प्याज तक नहीं दे सकती। उधर अकाली भाजपा सरकार गरीबों को सस्ती दर पर आटा दाल तक दे रही है। पंजाब में विकास पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बादल ने फिर साफ किया कि सूबे में फंड की कोई कमी नहीं है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेेस की यूपीए सरकार ने पंजाब से पग पग पर सौतेला व्यवहार किया है। पड़ोसी राज्यों को पैकेज देकर इंडस्ट्री को मार दिया। डीजल, खाद की कीमत बढ़ा कर किसान मार दिए। यूपीए के हर काम में घोटाला दिखाई दे रहा है। रुपये को डालर ने दबा रखा है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसे संभालने के लिए अब एनडीए का केंद्र में आना ही अनिवार्य है और देश की जनता अब बदलाव चाहती है।
उधर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लाकर ही देश का भला हो सकता है। मोदी की सरकार बनने पर पंजाब में भी फंड की कमी नहीं होगी और विकास की रफ्तार और तेज हो जाएगी। इस अवसर पर सुखदेव सिंह ढींढसा, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बलवंत सिंह रामूवालिया और मनप्रीत सिंह अयाली समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।