फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh taxi driver shot dead in Ludhiana

पापा मुझे गोली लगी: चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर की पंजाब में हत्या, गाड़ी लूटकर फरार हुए बदमाश, इकलौता था रवि

Sun, 11 Aug 2024 01:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 01:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ के टैक्सी चालक की लुधियाना के खन्ना में गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरों ने चालक की हत्या की है और उसकी टैक्सी भी लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
Chandigarh taxi driver shot dead in Ludhiana
टैक्सी चालक की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, बदमाशों ने ड्राइवर के शव को सड़क किनारे फेंककर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह समराला में हरिओं गांव के पास टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई है। वारदात के बाद से टैक्सी भी गायब है। इससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया हे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घर फोन करके बोला- पापा मुझे गोली लगी
इससे पहले रवि कुमार ने रात को अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई। इसके बाद उक्त जगह पर आए तो देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसे गोलियां लगी हुई थीं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई शादी
जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
मामले में समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed