{"_id":"6a8aae850a392313a1072268","slug":"young-boy-injured-in-shooting-in-amritsar-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: घर में बैठे युवक पर हमला, अपने साथी के साथ आया था मौसी का बेटा; पेट में दागी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: घर में बैठे युवक पर हमला, अपने साथी के साथ आया था मौसी का बेटा; पेट में दागी गोली
Sun, 23 Aug 2026 01:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरजपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। घर में कंप्यूटर पर काम कर रहे युवक हरजपाल सिंह को गोली मार दी गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला कोई और नहीं, बल्कि हरजपाल की मौसी का बेटा है। आरोपी कथित तौर पर अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा था।
परिवार के मुताबिक घटना दोपहर को हुई। हरजपाल सिंह घर में कंप्यूटर पर अपना काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौसी का बेटा एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों हरजपाल को एक कमरे में ले गए और वहां उस पर गोली चला दी। गोली हरजपाल के पेट में लगी।
गोली की आवाज सुनकर मचा हड़कंप
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरजपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उसने परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
पीड़ित की भाभी ने बताया कि परिवार में पहले किसी तरह की पुरानी रंजिश या बड़ा विवाद नहीं था। आरोपी का परिवार में आना-जाना भी था। ऐसे में अचानक गोली चलाने के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर परिवार भी हैरान है।
गोली क्यों चलाई, पुलिस खंगाल रही वजह?
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, घटना के पीछे के कारण और मौके पर मौजूद परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल गोली चलाने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।