{"_id":"6b0beb12ca92ef36530e41d5","slug":"two-suspects-arrested-in-amritsar-with-a-hand-grenade-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम: केसीएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हुए हैंड ग्रेनेड; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम: केसीएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हुए हैंड ग्रेनेड; दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2026 02:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:36 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को चार हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अमृतसर में हैंड ग्रेनेड बरामद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर आईएसआई समर्थित खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त अभियान में दो प्रमुख आरोपियों को शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
चार हैंड ग्रेनेड बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी से एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विदेशी हैंडलर्स चला रहे थे मॉड्यूल
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर यह विस्फोटक सामग्री और हथियार हासिल किए थे। यह सामग्री शहीद भगत सिंह नगर के बहराम के पास एक स्थान से प्राप्त की गई थी। यह मॉड्यूल विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
