फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two members of Lawrence Bishnoi gang arrested five illegal weapons recovered Muktsar police

Muktsar: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार बरामद; मुक्तसर पुलिस को सफलता

Tue, 02 Sep 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

गुरदीप सिंह के खिलाफ पहले ही दो केस दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात हरजोत सिंह उर्फ नीला व जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पुत्र जतिंदर सिंह निवासी गांव धूलकोट जिला मोगा के साथ हुई। नीला और जग्गा लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित हैं और सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Two members of Lawrence Bishnoi gang arrested five illegal weapons recovered  Muktsar police
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्तसर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अवैध हथियार और 10 मैगजीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में चार 32 बोर पिस्तौल और एक 30 बोर पिस्तौल शामिल है। आरोपी यह हथियार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से लेकर आए थे। इनमें से दो पिस्तौल आरोपियों ने अपने पास रखनी थी और तीन अपने अन्य साथी को सप्लाई करनी थी। यह लोग किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की ताक में थे।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी डा. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर सीआईए मलोट की ओर से थाना कबरवाला पुलिस के साथ मिल कर डीएसपी लंबी की देखरेख में क्षेत्र में गश्त की और नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान गांव पक्की टिब्बी बस अड्डे पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उनसे नाम-पता पूछा तो एक ने अपना नाम गुरदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 बधनी कलां जिला मोगा तथा दूसरे ने अपना नाम गुरसेवक सिंह उर्फ मोटा पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव मनू के संधू थाना हाथुर तहसील जगराओं जिला लुधियाना बताया। 
विज्ञापन




दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो उनके पास से पांच पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना कबरवाला में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ थाना बधनी कलां में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि गुरदीप सिंह के खिलाफ पहले ही दो केस दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। गुरदीप सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जेल में उसकी मुलाकात हरजोत सिंह उर्फ नीला व जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पुत्र जतिंदर सिंह निवासी गांव धूलकोट जिला मोगा के साथ हुई। नीला और जग्गा लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित हैं और सक्रिय हैं। 

एसएसपी ने बताया कि नीला के आदेश पर गुरदीप सिंह और उसका साथी गुरसेवक सिंह मध्यप्रदेश के इंदौर में गए, जहां नीला और जग्गा के कहने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको पांच पिस्तौल दिए गए। इनमें से दो पिस्तौल गुरदीप और गुरसेवक ने अपने पास रखने थे और तीन आगे सप्लाई करने थे।



जांच में पता चला है कि हरजोत सिंह नीला के खिलाफ विभिन्न जिलों व राज्यों में 12 और जग्गा के खिलाफ 10 अपराधिक केस दर्ज हैं। अब यह लोग इन हथियारों के माध्यम से किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे जिसका पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। हिरासत में इनके नेटवर्क व अपराधिक सक्रियता का पता लगाने के लिए और पूछताछ की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed