फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tourism in Chandigarh online ticketing to single window system

चंडीगढ़ में पर्यटन को लगेंगे पंख: ऑनलाइन टिकटिंग से लेकर सिंगल विंडो तक... प्रशासन बना रहा कई योजनाएं

Tue, 15 Apr 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Apr 2025 03:48 PM IST
सार

चंडीगढ़ में पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में सेक्टर-1 का कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सुखना लेक, बर्ड पार्क, इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर और सेक्टर-10 का गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी शामिल हैं। हर वर्ष यहां लगभग 30,000 विदेशी पर्यटक और 12 लाख घरेलू पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
Tourism in Chandigarh online ticketing to single window system
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर को एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए नई योजना तैयार की जा रही है। इसमें ऑनलाइन टिकटिंग से लेकर सिंगल विंडो सिस्टम तक कई सुविधाएं शामिल होंगी। 

विज्ञापन


पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने पर्यटन, होटल व अन्य संबंधित एसोसिएशनों के साथ बैठकें की हैं। 15-20 दिनों में इसका प्लान जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


योजना को प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, केरल, हरियाणा और अन्य प्रदेशों व यूटी के नीतियों का अध्ययन भी किया गया है। पिछले काफी समय से इस विषय पर पर्यटन, होटल व अन्य संबंधित एसोसिएशनों के साथ विचार-विमर्श भी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुडैल चौकी प्रभारी परेशान करता है: महिला सिपाही के सनसनीखेज आरोप... देर रात भेजता था मैसेज, फिर करता था ये काम

क्या है योजना

योजना के अनुसार पर्यटन विभाग एक पोर्टल तैयार करेगा। इस पर शहर के होटल घरेलू और विदेशी पर्यटकों से जुड़ी जानकारी अपडेट करेंगे। हर होटल को एक यूनिक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जिससे पर्यटक संबंधी डेटा अपनेआप कंपाइल हो सकेगा। साथ ही पर्यटकों की शिकायतों के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी उपलब्ध होगा। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नए प्लान पर काफी काम किया जा चुका है और अब ये अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट पुलिस की होगी तैनाती

नए प्लान के अनुसार विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घरेलू और विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए 30 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इन्हें सेक्टर-42 के होटल प्रबंधन संस्थान में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये पुलिसकर्मी सफेद पोशाक में और ‘टूरिस्ट पुलिस’ नामक नीले बैज के साथ नजर आएंगे। शहर में फिल्म शूटिंग की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। अधिक गाइड नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें यूटी प्रशासन के साथ सूचीबद्ध किया जाएगा। इनके शुल्क तय होंगे और पर्यटन वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह प्लान इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें अंतरराज्यीय पर्यटन कार्यक्रम जैसे व्यापार मेलों और प्रदर्शनों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed