फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   toilet built near site of Bhimrao Ambedkar statue in Khanna prompting protests

Punjab: खन्ना में जहां लगानी थी आंबेडकर की प्रतिमा, वहां बना दिया शौचालय, फूटा लोगों का गुस्सा, दिया धरना

Sun, 28 Sep 2025 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

पंजाब के खन्ना अमलोह चौक पर ओवर ब्रिज के नीचे शौचालय बनाया जा रहा है। हालांकि चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके विरोध में स्थानीय संगठन के लोग और नेताओं ने वहां धरना दिया है।

विज्ञापन
toilet built near site of Bhimrao Ambedkar statue in Khanna prompting protests
विरोध जताते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के खन्ना अमलोह चौक पर ओवर ब्रिज के नीचे शौचालय बनाया जा रहा है। हालांकि चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके विरोध में स्थानीय संगठन के लोग और नेताओं ने वहां धरना दिया है। लोगों का कहना है कि हाईवे विभाग की तरफ से शौचालय बनाने की मंजूरी दे दी, लेकिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मंजूरी नहीं दी। 

विज्ञापन


समाजसेवी तेज गुरदीप सिंह काली ने कहा कि अगर एक महीने के अंदर बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। काली का कहना है कि बाबा साहब के संविधान के चलते आज यह लोग राज कर रहे हैं और और उसी बाबा साहब की मूर्ति लगाने के लिए उनके पास जगह नहीं, यह बड़े ही शर्म की बात है।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षद सुखमंजीत सिंह ने कहा कि पुल के नीचे प्रतिमा लगाना बाबा साहब का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा हमेशा सम्मानजनक स्थान पर लगनी चाहिए, न कि टॉयलेट के सामने।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह प्रतिमा के लिए स्थान बनाया गया है, उसके पास हाईवे विभाग शौचालय बना रहा है, जो अनुचित है। पार्षद ने मांग की है कि बाबा साहब की प्रतिमा किसी अन्य उचित स्थान पर लगाई जाए।


इस संबंध में नगर कौंसिल प्रधान कमलजीत सिंह का कहना है कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चहाते।  बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं मिलने की वजह संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) संदीप सिंह की बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed