फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three people including BSF jawan killed in collision vehicles due to dense fog in Barnala

पंजाब में बड़ा हादसा: बेटी के शगुन में जा रहे परिवार की गाड़ियों में टक्कर, बीएसएफ जवान समेत तीन की मौत

Tue, 16 Dec 2025 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Dec 2025 06:11 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें लड़की के शगुन में जा रहे एक ही परिवार की दो गाड़ियां आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में बीएसएफ जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people including BSF jawan killed in collision vehicles due to dense fog in Barnala
बरनाला में सड़क हादसा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में घना कोहरा लोगों की जिंदगियां लील रहा है। पंजाब के बरनाला में कोहरे की वजह से सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें लड़की के शगुन में जा रहे एक ही परिवार की दो गाड़ियां आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में लड़की के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लड़की सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा बरनाला-मोगा हाईवे पर मल्लियां टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां दोनों कारें टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार 18 वर्षीय लड़की और उसके चाचा के बेटे की भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील मसीह (31), अर्शदीप मसीह (21) और अनु (18) के रूप में हुई है। मृतकों में सुनील मसीह बीएसएफ का जवान था, जो छुट्टी लेकर अपनी बहन के शगुन समारोह में शामिल होने आया था। हादसे में शगुन वाली जिस युवती का शगुन था उसका पैर भी टूट गया है।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार के लोग तरनतारन के रहने वाले हैं, जो हरियाणा के सिरसा में लड़की का शगुन के लिए जा रहे थे। मृतक जवान के पिता इमानात मसीह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से सिरसा जा रहे थे। कोहरे के कारण रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया, जिसमें उनके बेटे और भतीजे समेत तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक के रिश्तेदार दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि यह हादसा कोहरे के साथ-साथ टोल प्लाजा प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि टोल प्लाजा के पास कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाए गए थे, जिससे हादसा हो गया।


पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने भी टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed