{"_id":"6a79e247f1d778b1f104ecc6","slug":"sukhbir-badal-slams-arvind-kejriwal-and-cm-maan-in-punjab-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल की केजरीवाल को खुली चुनौती: पेपर लीक और भर्ती घोटाले में मुझसे करें बहस, आप और शिअद आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल की केजरीवाल को खुली चुनौती: पेपर लीक और भर्ती घोटाले में मुझसे करें बहस, आप और शिअद आमने-सामने
Mon, 10 Aug 2026 08:08 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:08 PM IST
सार
अकाली दल अध्यक्ष सखबीर बादल ने सरकारी राजिंदरा कॉलेज में आयोजित छात्र संगठन के धरने को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल को पेपर लीक और भर्ती घोटालों में खुली बहस की चुनौती दी।
विज्ञापन
अरवींद केजरीवाल पर गरजे सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने सवाल किया कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजदू किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की गई, जिसके कारण राज्य में दस लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।
छात्रों के धरने में आप पर गरजे
अकाली दल अध्यक्ष ने सरकारी राजिंदरा कॉलेज में आयोजित धरने को संबोधित किया। स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) की अगुवाई में ‘भविष्य बचाओ मोर्चा’ के तहत मंत्री हरजोत सिंह बैंस और बलबीर सिंह के तुरंत इस्तीफे और पंजाब में पेपर लीक के दस मामलों की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
आप को करूंगा बेकनाब: सुखबीर बादल
दिल्ली के छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने और यहां तक कि वहां धरने पर बैठने के लिए केजरवाल की निंदा करते हुए बादल ने उनसे पूछा,‘‘ क्या ये आपके बच्चे नहीं हैं? आप पंजाबी छात्रों को इस तरह से धोखा क्यों दे रहे हैं?’’ उन्होंने कहा,‘‘ उनके अधिकारों के लिए कौन लड़ेगा?’’ केजरीवाल को पंजाब में उनकी पंसद की यूनिवर्सिटी में खुली बहस करने की चुनौती देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं आपको और सीएम भगवंत मान को पूरी तरह से बेनकाब कर दूंगा।
विज्ञापन
मैं पंजाब के लोगों के सामने पर्दाफाश करूंगा कि आपने कैसे पेपर लीक किए। कैसे बाहरी लोगों को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर नौकरियां दीं और पंजाबी नौजवानों को नजरअंदाज किया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से 'हरजोत बैंस इस्तीफा दे’ के नारों के बीच सरदार बादल ने पेपर लीक की घटनाओं से इंकार करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की।