पंजाब और ट्राईसिटी में बदला मौसम: बारिश से ठंड की दस्तक, किसानों की बढ़ी चिंता; अबोहर में सड़कों पर भरा पानी
नवरात्रिक पहले दिन पंजाब और ट्राईसिटी में मौसम बदल गया है। वहीं, हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौमस विभाग ने रविवार को पंजाब में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
विस्तार
पंजाब के विभिन्न जिलों और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार रात पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा ट्राईसिटी में सुबह से बादल छाए हुए हैं। फरीदकोट में शनिवार आधी रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है।
वहीं, अबोहर में सुबह से हुई बरसात के बाद सड़कों पर पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, लुधियाना के हलवारा में भी घने काले बादल झाए हुए हैं। वहीं, बरनाला में सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है। वहीं, जगराओं में भी बारिश शुरू हो गई है। फिरोजपुर में सुबह चार बजे से बारिश हो रही है।
किसानों की बढ़ी चिंता
वहीं, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के अनुसार, बारिश ऐसे समय में हुई है जब मंडियों में धान की फसल पड़ी है और खेतों में भी बड़ी मात्रा में धान कटाई के लिए तैयार है। मंडियों में खुले में पड़ा धान बारिश से भीगने के कारण प्रभावित हो सकता है। किसानों का कहना है कि भले ही वे मंडी में सूखा धान लेकर पहुंचे हों, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ सकती है, जिससे खरीद के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों ने कहा कि जब फसल को बारिश की जरूरत थी, उस समय बारिश नहीं हुई, जबकि अब कटाई और खरीद का सीजन चल रहा है तो अचानक बारिश हो रही है। इससे खेतों में तैयार फसल की कटाई भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में खुले में पड़ी फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। साथ ही, बारिश के कारण फसल में बढ़ी नमी को देखते हुए धान की खरीद में किसानों को आवश्यक राहत दी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.