{"_id":"6a9a6f06980310d31c08f7d4","slug":"rain-in-chandigarh-mohali-panchkula-mausam-update-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में झमाझम बरसात: जन्माष्टमी पर बरसी राहत की बूंदें, आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में झमाझम बरसात: जन्माष्टमी पर बरसी राहत की बूंदें, आगे कैसा रहेगा माैसम
Fri, 04 Sep 2026 12:41 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 1.6 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में जन्माष्टमी पर झमाझम बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। इससे पहले गुरुवार को भी सुबह की कड़ी धूप के बाद शाम को मौसम पूरी तरह से बदल गया। शाम करीब सवा छह बजे से चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 92 फीसदी तक पहुंच गया जिसके चलते लोगों को हल्की उमस का सामना भी करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
पांच सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 6 सितंबर को आसमान में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान शनिवार की तरह ही (35 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस) बना रहेगा। 7 और 8 सितंबर को मौसम थोड़ा साफ होने लगेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल तो रहेंगे पर बारिश की चेतावनी नहीं है। इन दिनों अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
अगले दो दिनों (5 और 6 सितंबर) के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें।