फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab school education board 12th class result Barnala student Harsirat Kaur become Punjab topper

Punjab Board 12th Result: 500 में से 500 नंबर... पंजाब टॉपर हरसीरत कौर का क्या है सपना? बताया कैसे पाया मुकाम

Wed, 14 May 2025 08:15 PM IST
अंकेश ठाकुर कपिल गर्ग, बरनाला
कपिल गर्ग, बरनाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 May 2025 08:15 PM IST
सार

Punjab Board 12th Result: बरनाला की बेटी हरसीरत कौर ने 500 में से 500 नंबर लेकर पूरे पंजाब में टॉप किया है। पंजाब टॉपर हरसीरत कौर ने अपनी सफलता का राज भी बताया और वह भविष्य में क्या करना चाहती हैं इसपर भी बेटी ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Punjab school education board 12th class result Barnala student Harsirat Kaur become Punjab topper
पंजाब टॉपर हरसिरत को सम्मानित करते सांसत मीत हेयर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बरनाला की बेटी ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। बरनाला सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरसिरत कौर ने 500 में से 500 (100 प्रतिशत) नंबर लेकर प्रदेश, जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। बेटी की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। शहर के लोगों व स्कूल स्टाफ ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई है। इतना ही नहीं हरसीरत के परिवार का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस खास मौके पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष तौर पर बेटी हरसीरत को आशीर्वाद देने पहुंचे। हरसीरत कौर के परिवार बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर जश्न मना रहा है।

विज्ञापन


हरसीरत कौर बरनाला के कस्बा धनौला की रहने वाली है। वह बरनाला के सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। हरसीरत कौर ने साइंस स्ट्रीम (मेडिकल) में 500 में से 500 अंक लेकर पूरे पंजाब में बरनाला का नाम चमकाया है। 
विज्ञापन


पंजाब टॉपर हरसीरत कौर के पिता सिमरदीप सिंह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्पोर्ट्स विभाग में कार्यरत हैं। हरसीरत की माता अमनप्रीत कौर हाउस वाइफ हैं। हरसीरत का एक छोटा भाई भी है जो 10वीं कक्षा में पढ़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसीरत कौर पूरे पंजाब के लिए प्रेरणा स्रोत
हलके के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब टॉपर बेटी हरसीरत का मुंह मीठा करवाया और आशीर्वाद दिया। मीत हेयर ने कहा कि हरसीरत कौर पूरे प्रदेश के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उन्होंने बेटी को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। वहीं पंजाब की बेटियां पंजाब का नाम रोशन कर रही हैं, जो गर्व वाली बात है।

खेलों में भी अव्वल है हरसीरत 
हरसीरत के पिता सिमरदीप सिंह और माता अमनप्रीत कौर का कहना है कि पंजाब और पूरे इलाके के लिए मान की बात है आज उनकी बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसकी अपनी मेहनत और स्कूल स्टाफ की मदद से उनकी बेटी ने पंजाब, शहर, स्कूल और उनके परिवार का नाम रोशन किया है। पिता सिमरदीप सिंह ने बेटी पर गर्व महसूस करते कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहती है। आज उसकी मेहनत रंग लाई है, जिसके लिए वह पूरे शहर का पंजाब सरकार और स्कूल स्टाफ का विशेष धन्यवाद करते हैं।

पंजाब टॉपर हरसीरत ने बताया सफलता का राज
पंजाब टॉपर हरसीरत कौर ने बताया कि वह अच्छे नंबरों के साथ पास होना चाहती थी। इसके लिए उसने पहले से ही मन बना लिया था। इसके लिए हरसीरत ने मोबाइल और टेलीविजन तक से दूरी बना ली थी। हरसीरत ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई थी और दिन में 12 से 16 घंटे पढ़ाई करती थी। हरसीरत डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह बड़ा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगी। अपने अगले मुकाम को पाने के लिए मेहनत जारी रहेगी।


मां-पिता ने दिया पूरा साथ
हरसीरत कौर ने सभी का धन्यवाद करते कहा कि उसकी इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार, स्कूल टीचर्स और पूरे स्कूल स्टाफ का बड़ा योगदान है। हरसीरत ने कहा कि वह अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही थी। उनके माता-पिता का भी भरपूर सहयोग उन्हें मिला और स्कूल में स्कूल टीचर ने भी उनका पूरा साथ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed