{"_id":"6ab4b81d7414bb96a4008416","slug":"punjab-player-satnam-singh-wins-bronze-at-asian-games-in-rowing-bhagwant-mann-cash-reward-of-50-lakh-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सतनाम ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य: रोइंग में दिलाई जीत, सीएम मान ने किया 50 लाख के इनाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सतनाम ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य: रोइंग में दिलाई जीत, सीएम मान ने किया 50 लाख के इनाम का एलान
Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतनाम सिंह को राज्य की खेल नीति के तहत 50 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
अपने साथी के साथ सतनाम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशियाई खेलों में रोइंग के डबल स्कल्स मुकाबले में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ी सतनाम सिंह को राज्य सरकार 50 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतनाम सिंह और उनके साथी सलमान खान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह को राज्य की खेल नीति के तहत 50 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
मान ने कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।