{"_id":"683441981e6f3016620982ac","slug":"punjab-government-plan-construct-international-level-roads-in-four-districts-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बनेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें: पीक ऑवर में ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान, चुने गए चार जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बनेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें: पीक ऑवर में ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान, चुने गए चार जिले
Mon, 26 May 2025 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 04:16 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस परियोजना की घोषणा की थी। इसके तहत लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और मोहाली में यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर सड़कें बनाने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
Highway
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब सरकार ने प्रदेश के चार जिलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कों का निर्माण करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। पीक ऑवर में ट्रैफिक समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही अंदरूनी सड़कों को प्रमुख मार्गों के साथ जोड़ा जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स डिजाइन निर्धारित किए जाएंगे।
सरकार ने पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को इन सड़कों के निर्माण का काम सौंपा है। बोर्ड ने ब्लैक स्पॉट, पार्किंग क्षेत्रों की पहचान व चौराहों पर यातायात सुधार के लिए सर्वे शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस परियोजना की घोषणा की थी। इसके तहत लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और मोहाली में यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर सड़कें बनाने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
-चारों और हरियाली और बेंच, स्ट्रीट लाइट, बस स्टैंड आदि पर्याप्त सुविधाएं होंगी
-इन सड़कों का निर्माण के साथ 10 वर्षों तक रखरखाव भी ठेकेदार करेंगे
-नए डिजाइन में लेन की चौड़ाई एक समान और यातायात की अड़चनें दूर की जाएंगी
-बिजली व जल आपूर्ति लाइनें, बस स्टैंड, सभी सेवाओं की अलाइनमेंट सुनिश्चित की जाएगी
-इन मार्गों पर सभी पेड़ों का सर्वे होगा। पेड़ों की छंटाई व कटाई का काम किया जाएगा
-ड्रेनेज सिस्टम की भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नए ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव की समस्या का समाधान होगा
विज्ञापन
सरकार ने पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को इन सड़कों के निर्माण का काम सौंपा है। बोर्ड ने ब्लैक स्पॉट, पार्किंग क्षेत्रों की पहचान व चौराहों पर यातायात सुधार के लिए सर्वे शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस परियोजना की घोषणा की थी। इसके तहत लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और मोहाली में यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर सड़कें बनाने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
140 करोड़ से परियोजना को किया जाएगा पूरा
इस परियोजना को 140 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा, जिसके बाद ही बाकी जिलों में भी परियोजना को लागू किया जाएगा। बोर्ड इस काम के लिए कंसलटेंट हायर करने जा रहा है, जो सर्वे का काम पूरा करेगा। हाल ही में इच्छुक एजेंसियों से इस संबंध में आवेदन मांगे थे, जिसके लिए बोर्ड को अच्छा रिस्पांस मिला है। सभी चार जिलों का काम अलॉट करके जून से इस काम को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड के अनुसार पहले प्रारंभिक ड्राइंग तैयार की जाएंगी। इस काम के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है, जिसकी मंजूरी के बाद विस्तृत ड्राइंग व टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। कंसलटेंट की देखरेख में ही सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
24 घंटे में कितने वाहन गुजरते, होगा सर्वे
बोर्ड ने इन चार जिलों में उन सभी सड़कों का निर्माण कराने से पहले ट्रैफिक का भी सर्वे कराने का फैसला लिया है। पीक ऑवर में 24 घंटे में इन सड़कों से कितने वाहन गुजरते हैं, उसे ध्यान में रखते हुए सड़कों का डिजाइन तैयार किया जाएगा। साथ ही रोजाना चारपहिया, दोपहिया व साइकिल का संख्या का भी पता लगाया जाएगा, ताकि उसी हिसाब से इन सड़कों में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साइकिल चालकों के लिए विशेष स्पष्ट मार्ग संकेत लगाएं जाएंगे। फुटपाथ पैदल चलने वालों के अनुकूल बनाएं जाएंगे। साथ ही 3डी एनिमेशन वॉक-वे बनाए जाएंगे। स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी।सड़कों में ये सुधार भी होंगे
-इन सड़कों में पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए बाधा-मुक्त ट्रैक होंगे-चारों और हरियाली और बेंच, स्ट्रीट लाइट, बस स्टैंड आदि पर्याप्त सुविधाएं होंगी