फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government in action mode Eight ministers took charge in flood affected areas special Girdawari

एक्शन मोड में मान सरकार: आठ मंत्रियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, स्पेशल गिरदावरी के आदेश

Sat, 23 Aug 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:39 PM IST
सार

हिमाचल में बारिश के बाद बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी और हो रही बारिश के कारण पंजाब के हालात बदतर होते जा रहे हैं। सात जिले कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर इस वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों में करीब 150 गांव और 90 हजार एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि पानी में डूब गई है। 

विज्ञापन
Punjab government in action mode Eight ministers took charge in flood affected areas special Girdawari
बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे सीएम मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मान सरकार ने दो करोड़ रुपये की राहत राशि जारी करने के साथ ही आठ कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में उतार दिया है। पंजाब सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले तीन साल में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये का जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया, उसका असर दिख रहा है। यह योजनाएं अब सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि संकट के समय लोगों को सुरक्षा देने में सफल साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तरनतारन और फिरोजपुर में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद सतलुज किनारे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें तुरंत राहत दी और भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।



इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे और डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

 

फिरोजपुर पहुंचे सेहत मंत्री

फिरोजपुर के सीमांत बाढ़ प्रभावित गांवों का सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दौरा कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर के टापू कालू वाला में फंसे परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है, जो परिवार वहां रह रहे हैं उन्हें प्रत्येक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टापू से दो गर्भवती महिलाओं को अस्पताल शिफ्ट किया गया है। एक को बेटी हुई है। सेहतमंत्री शनिवार यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे।

https://www.amarujala.com/video/punjab/chandigarh-punjab/video-health-minister-visited-the-flood-affected-villages-of-ferozepur-and-listened-to-the-problems-of-the-people-2025-08-23


सेहतमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे पहले लोगों को बचाना और उनकी मदद करनी होती है, जो वो कर रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए 323 मोबाइल वैन जो चिकित्सा सामग्री से लैस हैं , बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर ग्रामीणों को सेहत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फिरोजपुर और तरनतारन की हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल डूब चुकी है। पानी उतरने पर निरीक्षण कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने सिविल अस्पताल का दौरा कर स्टाफ और मरीजों से बातचीत की है। एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दस दिन के भीतर डाक्टरों के खाली पड़े पद भर दिए जाएंगे। क्योंकि पूरे पंजाब में एक हजार डाक्टरों की भर्ती की गई हैं। इसके अलावा चार सौ नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अब सरकारी अस्पताल में 24 घंटे लोगों को सर्विस मिलेगी। मंत्री ने कहा कि होशियारपुर में हुई घटना के दौरान दस मिनट में एंबुलेंस भेजी गई। अमृतसर से मेडिकल स्टाफ भेज कर पीड़ितों का इलाज कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed