फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann comments on congress

कांग्रेस पर भड़के सीएम भगवंत मान: कहा-चुनाव के लिए इनको बंदे मिलते नहीं, अपनी ही पार्टी को डुबोने में जुटे

Sat, 13 Dec 2025 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 01:31 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों पर मान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लड़ने से पहले ही हार मान गई। चन्नी ने पहले से आप की मुहर लगे बैलेट पेपर छपवाने का बयान दिया था। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann comments on congress
पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पंचायत समिति की 351 सीटों पर प्रत्याशी बिना मुकाबला जीत गए हैं। इनमें से 340 सीटों पर आम आदमी पार्टी, 8 सीटों पर आजाद और 3 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं। इन सीटों पर या तो नामांकन पत्रों में त्रुटि होने या सिंगल कैंडिडेट होने की वजह से मैदान में एक ही प्रत्याशी बचा था। इन आंकड़ों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में खड़े करने के लिए कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को मजबूत लोग ही नहीं मिले और आरोप लगाते हैं कि नामांकन भरने से रोकने के लिए धक्का किया गया।

विज्ञापन




चंडीगढ़ में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों पर मान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लड़ने से पहले ही हार मान गई। चन्नी ने पहले से आप की मुहर लगे बैलेट पेपर छपवाने का बयान दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री में बयान को बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पहले कांग्रेसी ईवीएम पर सवाल उठाते थे। अब बैलेट पेपर से हो रहे चुनाव में भी इनको दिक्कत है। कांग्रेस खुद ही बता दे चुनाव कैसे होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर सीएम ने कहा कि इन लोगों को पंजाब के विकास से कोई मतलब नहीं। ये लोग तो सियासत को मंडी बनाकर मुख्यमंत्री सीट के रेट बताते फिर रहे हैं। सभी कांग्रेसी नेता अपनी पार्टी को ही डुबो देंगे।

मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को लोगों ने हेलीकॉप्टर से उतारकर सड़कों पर ला दिया है। बादल परिवार कभी पंचायत समिति चुनाव को गंभीरता से नहीं लेता था। आज गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। यह मतदाताओं की ही ताकत है।

 
इस दाैरान मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में पार्टी और उसके उम्मीदवार की इमेज देखने के बाद ही वोट करें। आम आदमी पार्टी पंजाब को बुलंदियों तक ले जाना चाहती है और दूसरे विरोधी दल सिर्फ कुर्सी और अपने स्वार्थ के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। हम लोगों के बीच लोगों के मुद्दे लेकर प्रचार कर रहे हैं। हमारा काम लोगों ने देखा है और लोगों की भलाई पर ही हमारा पूरा फोकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed