फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Board 12th class result 91 pass percentage all update

Punjab Board 12th Result: 265388 ने दी थी परीक्षा, 91% रिजल्ट, शहरों के मुकाबले ग्रामीण बच्चों का परिणाम बेहतर

Wed, 14 May 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 May 2025 04:46 PM IST
सार

Punjab Board 12th Result: पंजाब बोर्ड की तरफ से जारी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा है। खास बात यह है कि इस बार शहरों के मुकाबले ग्रामीण बच्चों का परिणाम बेहतर रहा है। 

विज्ञापन
Punjab Board 12th class result 91 pass percentage all update
पहले तीन स्थान पर बेटियों ने मारी बाजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से बुधवार दोपहर तीन बजे परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। 12वीं कक्षा के परीक्षा में एक बार फिर से बेटियों ने ही बाजी मारी है। टॉप-3 में तीनों बेटियों ने कब्जा किया है। 

विज्ञापन


सत्र 2024-25 के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 265388 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इनमें से 241506 छात्रों ने पीरक्षा पास की है। इस बार 12वीं का रिजल्ट 91 प्रतिशत रहा है। इनमें 124229 छात्राएं थी, जिनमें से 117175 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.32 रहा है। वहीं परीक्षा में 141156 छात्रों में से 124328 पास हुए हैं और छात्रों का पास प्रतिशत 88.08 रहा है। इस बार परीक्षा में तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल थे और तीनों ने ही पास हुए हैं। इस बार 17844 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है और 5950 विद्यार्थी फेल हुए हैं। वहीं 88 छात्रों का रिजल्ट किन्हीं कारणों की वजह से रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट बेहतर
पीएसईबी की 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। इस बार शहरी क्षेत्र से 116303 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 105537 छात्र पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 90.74 रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से 149085 विद्यार्थियों में से 13569 छात्र पास हुए हैं और यह पास प्रतिशत 91.20 रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों का रिजल्ट
सरकारी स्कूलों के 168979 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 153794 छात्र (91.01 प्रतिशत) उतीर्ण हुए हैं। प्राइवेट स्कूलों से 70763 छात्रों में से 65437 (92.47 प्रतिशत) विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं एडेड स्कूलों के कुल 25646 में से 22275 छात्रों ने एग्जाम पास किया है और इनका पास प्रतिशत 86.86 फीसदी रहा है।


स्ट्रीम वाइस रिजल्ट
12वीं कक्षा के चारों स्ट्रीम (विषय) कॉमर्स, साइंस, ह्यूमैनिटीज और वोकेशन में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉमर्स विषय में 36767 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 35601 स्टूडेंट (96.83%) पास हुए है। इसी तरह ह्यूमैनिटीज में 169152 बच्चों में से 148150 (87.58 %) स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साइंस में कुल 49713 में से 48975 छात्रों (98.52%) ने परीक्षा पास की है। वोकेशनल में 9756 छात्रों में से 8780 (90 प्रतिशत) ने सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed