{"_id":"696c5ffb84f7db845f0aef3e","slug":"prtc-bus-collides-with-truck-on-bathinda-mansa-highway-due-to-fog-several-injured-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पंजाब में कोहरे का कहर... बठिंडा-मानसा हाईवे पर PRTC बस और ट्रक के बीच टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंजाब में कोहरे का कहर... बठिंडा-मानसा हाईवे पर PRTC बस और ट्रक के बीच टक्कर, कई घायल
Sun, 18 Jan 2026 11:29 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:29 AM IST
सार
PRTC Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे की वजह से पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बस सवार यात्री घायल हुए हैं। हादसा रविवार सुबह हुआ है।
विज्ञापन
पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मौसम का कहर लोगों को प्रभावित कर रहा है। सूबे में पड़ रही घनी धुंध की वजह से कई सड़क हादसे हो रहे हैं। बठिंडा में पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बठिंडा-मानसा हाईवे पर स्थित गांव मैसर खाना के पास रविवार सुबह धुंध कारण बस और ट्रक (ट्राले) के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बस सवार कुछ यात्रियों को चोटे आई, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जालंधर में नाले में गिरी स्विफ्ट कार
महानगर जालंधर में शनिवार देर रात घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण डीएवी कॉलेज के नजदीक एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर गंदे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शी परविंदर सिंह ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि कुछ ही दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत न होने के कारण ड्राइवर को सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाया और हादसा हो गया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन