फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pratap Singh Bajwa has claimed that 32 AAP MLAs are in touch with us

Punjab Politics: बाजवा बोले- हमारे संपर्क में हैं AAP के 32 विधायक, अरोड़ा ने पूछा- क्यों गए थे बंगलूरू

Mon, 24 Feb 2025 11:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:32 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्रवाई स्थगित किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया के सामने आप के 32 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया। 

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa has claimed that 32 AAP MLAs are in touch with us
प्रताप सिंह बाजवा और अमन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सियासी गलियारों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटाए जाने की बातें लगातार सामने आ रही है। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्रवाई स्थगित किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया के सामने आप के 32 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया। बाजवा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भी आप के विधायकों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने यहां तक कहा कि महाराष्ट्र से मोहाली एयरपोर्ट पर जब विमान उतरेगा, तो उसमें सीएम भगवंत मान सबसे पहले चढ़ेंगे। बाजवा ने कहा कि उनका 45 साल का सियासी अनुभव है। वह यूं ही यह दावा नहीं कर रहे। कोई बड़ी बात नहीं कि आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा खुद उनके साथ कांग्रेस में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विधानसभा में केवल अपने 15 विधायकों के साथ एकजुट होकर फोटो खिंचावकर यह साबित कर दें कि वह उनके साथ हैं। अरोड़ा ने कहा कि असल बात यह है कि इन झूठी बयानबाजी के जरिये वह कई चीजें छिपा रहे हैं। राहुल गांधी को यह पता करना चाहिए कि आखिरकार बाजवा बीते दिनों बंगलूरू क्या करने गए थे।

विज्ञापन

बाजवा खुद भाजपा में जाने वाले हैं: अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा अपने भाई के जरिये खुद वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके भाई भाजपा में हैं। नेता प्रतिपक्ष ने बीते डेढ़ से दो महीने के अंदर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि, बाजवा ने कहा कि वह बंगलूरू में एक फार्म पर गए थे, जहां वह अकसर जाते रहते हैं। इस फार्म पर आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी जाते हैं।

आप के मंत्रियों-विधायकों की एडवांस बुकिंग शुरू
नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि जिस तरह दिलजीत के शो के लिए एक साल पहले से ही एडवांस बुकिंग होती है, उसी तरह आप के मंत्रियों और विधायकों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के सरकार के इस कार्यकाल के अंत से पहले उनके विधायकों और मंत्रियों ने दोबारा चुनाव लड़ने के लिए साफ रास्ता ढूंढना शुरू कर दिया है। बाजवा ने कहा कि समय आने पर वह कांग्रेस हाईकमान के जरिये उनमें से अच्छे कैंडिडेट्स के लिए बात करेंगे। जिस तरह फ्रूट मार्केट में कोई आम इंसान जाता है और वहां से अच्छे फलों को चुनता है, उसी तरह पार्टी हाईकमान उनके संपर्क में आप विधायकों का परफॉर्मेंस देखेगी।

बाजवा अगर 32 ले गए, तो भी 62 विधायकों के साथ आप सरकार सुरक्षित: अरोड़ा
आप के पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के दावे को सही भी मान लिया जाए, तब भी पंजाब में आप की सरकार पूरी तरह महफूज है। आप के पास इस समय 94 विधायक हैं। 94 में से अगर 32 विधायक नेता प्रतिपक्ष बाजवा के पास चले भी जाते हैं, तो कांग्रेस के 15 विधायकों के साथ उनके पास कुल 47 विधायक होंगे। आप के पास फिर भी 62 विधायक रहेंगे, जो सरकार को बहुमत के साथ महफूज रखने में काफी हैं। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष बाजवा के पास विधानसभा में सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा उठाने को नहीं है, इसलिए वह बेतुके बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed