{"_id":"68be49c16459cdd68704391a","slug":"politics-on-pm-narendra-modi-punjab-visit-on-sep-9-mp-sanjay-singh-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दाैरे पर राजनीति: मान सरकार ने कहा-नीयत सही है तो पहले हमारा बकाया 60 हजार करोड़ जारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दाैरे पर राजनीति: मान सरकार ने कहा-नीयत सही है तो पहले हमारा बकाया 60 हजार करोड़ जारी करें
Mon, 08 Sep 2025 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:48 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी नाै को आएंगे पंजाब
- फोटो : YT - @Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पीएम मोदी पंजाब की मौजूदा स्थिति से काफी चिंतित हैं। वे खुद जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने आ रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके। केंद्र की दो टीमें भी जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंपने जा रही हैं। वहीं पीएम के इस दाैरे पर राजनीति भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: सीमांत गांव कोटली खेहरा की कहानी: रावी के उफान ने सब कुछ छीना, घर-खेत डूबे; अब गाद और गंदगी का डर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 60 हजार करोड़ रुपये जारी करें
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले सवाल उठाए और कहा कि नीयत सही है तो प्रधानमंत्री पंजाब का बकाया 60 हजार करोड़ पंजाब आने से पहले जारी करें। बाढ़ के नुकसान के लिए अतिरिक्त 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा करके जाएं। पंजाब सरकार ने कहा कि पीएम शिवराज सिंह चाैहान की तरह खाली हाथ ना आएं, कुछ मदद करने के लिए आएं। सरकार ने कहा कि केंद्र तालिबान को राहत पैकेज भेज सकता है तो पंजाब को क्यों नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीमांत गांव कोटली खेहरा की कहानी: रावी के उफान ने सब कुछ छीना, घर-खेत डूबे; अब गाद और गंदगी का डर
विज्ञापन
अभी तक रिपोर्ट का इंतजार क्यों
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि करीब एक महीने से पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है लेकिन केंद्र सरकार अभी तक रिपोर्ट का इंतजार करने में लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पंजाब दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित करेंगे।संजय सिंह व तरुणप्रीत पहुंचे फाजिल्का के गांव
संजय सिंह और पंजाब के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने रविवार को फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने गुलाबा भैणी गांव में लोगों को राहत सामग्री वितरित की। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के आरडीएफ, जीएसटी आदि के 60 हजार करोड़ रुपये भी केंद्र जल्द जारी करे। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही केंद्र से यह मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री भी दौरे पर आए थे, लेकिन अब तक केंद्र की ओर से कोई राहत नहीं भेजी गई है। पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जिले में राहत कार्य पूरी तेजी से जारी हैं।बीस हजार करोड़ के पैकेज का एलान करें प्रधानमंत्री: बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं, उनका स्वागत है। अकाली दल उनसे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के लिए 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग करता है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार के लिए यह राशि बहुत बड़ी नहीं है।देश-दुनिया में किसी पर भी संकट आया है तो पंजाब और पंजाबियों ने बढ़-चढ़कर मदद की है, आज इस बहादुर कौम के सूबे को मदद की जरूरत है, तो केंद्र सरकार दिल खोलकर मुहावजे का एलान करें। अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता फील्ड में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। अभी लोगों को फौरी राहत के लिए नकदी और क्षेत्र से पानी निकालने के लिए डीजल की जरूरत है। जितना संभव हो पा रहा है, अकाली दल उन्हें यह मदद उपलब्ध करा रहा है। कांग्रेसी भी यदि इस तरह की मदद कर रहे हैं, तो अच्छी बात है। पानी उतरने के बाद पशुओं के चारे, दवाइयां, एम्बुलेंस, स्वच्छ पानी इत्यादि बुनियादी चीजों की जरूरत पड़ेगी, इस दिशा में भी अकाली दल हरसंभव मदद करेगा।