फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police chased away farmers who were going to ask questions to CM in Sunam

सुनाम में किसानों का प्रदर्शन: सीएम से सवाल पूछने जा रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा, गुस्साए किसान धरने पर बैठे

Tue, 15 Apr 2025 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

छाजली में सीएम मान, स्कूल आफ एमिनेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और सिद्धूपुर के सैकड़ों सदस्य तथा महिलाएं विभिन्न गांवों से छाजली पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आयोजन स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया।

विज्ञापन
Police chased away farmers who were going to ask questions to CM in Sunam
पुलिस ने किसानों को खदेड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनाम के गांव छाजली में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए जा रहे किसानों और पुलिस के बीच तकरार हो गई। बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


छाजली में सीएम मान, स्कूल आफ एमिनेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और सिद्धूपुर के सैकड़ों सदस्य तथा महिलाएं विभिन्न गांवों से छाजली पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आयोजन स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया। किसान और महिलाएं पुलिस की नाकाबंदी से आगे जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस और किसानों के बीच तकरार हुई और बहस शुरू हो गई। 
विज्ञापन




पुलिस ने किसानों को पीछे खदेड़ दिया जिससे गुस्साए किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास, संत राम, राज सिंह, केवल सिंह जवंदा, बलजीत कौर, रामफल सिंह आदि ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछने थे कि उनके आंदोलन को खत्म करके वहां से सामान क्यों लूटा गया है। आज यह सरकार, उनसे सवाल पूछने का हक छीन रही है। जबकि ये पार्टी और मुख्यमंत्री कहते थे कि जब कोई नेता या मंत्री, गांवों में आते हैं तो उनसे सवाल पूछो। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारें, किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती हैं। सरकार को अपने इस तानाशाही रवैये का हिसाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed