फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pickup driver hits two young women in Moga

मोगा में पिकअप चालक का कहर: हूटर बजाकर बाजार में दौड़ाई गाड़ी, दो युवतियों और तीन बाइकों को मारी टक्कर

Sat, 19 Sep 2026 02:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

मोगा में पिकअप चालक ने सड़क पर जा रही दो युवतियों और तीन बाइकों को टक्कर मार दी। चालक हूटर बजाकर बाजार में तेज रफ्तार वाहन चला रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Pickup driver hits two young women in Moga
मोगा में पिकअप चालक का कहर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा के कोट रोड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार टोयोटा पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक के बाद एक तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


भागने की फिराक में था आरोपी
हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को लोगों ने इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


शीशों पर लगी थी ब्लैक फिल्म
हादसे के बाद सामने आया कि संबंधित गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। इसके अलावा गाड़ी पर हूटर और पुलिस वाहन जैसी लाइट भी लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed