{"_id":"6808e46e3c63e68acb0f37ff","slug":"pahalgam-terrorist-attack-bsf-increased-force-on-indo-pak-border-in-punjab-see-video-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: भारत-पाक बॉर्डर की रिपोर्ट; सरहद पर बीएसएफ चौकस, पाकिस्तान की हर हरकत पर पैनी नजर, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: भारत-पाक बॉर्डर की रिपोर्ट; सरहद पर बीएसएफ चौकस, पाकिस्तान की हर हरकत पर पैनी नजर, Video
Wed, 23 Apr 2025 07:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:33 PM IST
सार
पहलगाम हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट है। पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ जवानों की पाकिस्तान की तरफ हर हरकत पर पैनी नजर है।
विज्ञापन
फिरोजपुर बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने गोलियां दाग कर 28 पर्यटकों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चौकसी बढ़ा दी है। फिरोजपुर के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों बीएसएफ के जवानों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर जवान पैनी नजरों से निगरानी कर रहे हैं। बार्डर एरिया में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। सरहद की तरफ जाने वाले रास्तों पर गश्त बढ़ा कर नाकाबंदी की गई है। शहरी क्षेत्र के अंदर जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सरहदी गांव के ग्रामीण गुरदेव सिंह व मलकीत सिंह ने बताया कि सीमा पर बीएसएफ ने जवानों की संख्या बढ़ाकर चौकसी बढ़ाई है। सरहदी गांवों में भी अनजान व्यक्तियों पर नजर रखे हुए हैं। कई जगहों पर नाके भी लगाए हैं। ये सब कुछ मंगलवार की रात से हुआ है। सिर्फ किसान ही अपने खेतों में काम कर रहे हैं। ग्रामीण बलविंदर सिंह ने बताया कि सरहदी इलाके में प्रत्येक होने वाली गतिविधियों पर बीएसएफ की पैनी नजर है। पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक हरकत की भी सूचना बीएसएफ के पास है। सरहद पर अति संवेदनशील प्वाइंटों पर गश्त बढ़ाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया हुआ है। पुलिस वाहनों के जरिये क्षेत्र में गश्त करने के अलावा बैरिकेड्स लगाकर गाड़ियों की चेकिंग भी कर रही है। शहर के हर चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है।
विज्ञापन
उधर, फाजिल्का व जलालाबाद में भी पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही है। बॉर्डर की तरफ जाने वाले रोड पर भी गश्त बढ़ाई गई है। पहलगाम की घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बैठक के प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे राज्य में चौकसी बढ़ा दी है।