फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Paddy procurement Former CM amarinder singh said Center govt gave 44 thousand crores to punjab

पंजाब में धान खरीद: पूर्व सीएम कैप्टन बोले- केंद्र ने 44 हजार करोड़ दिए, आप सरकार किसानों को नहीं दे रही पैसा

Sat, 26 Oct 2024 01:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना पहुंचे थे। धान खरीद न होने के लिए उन्होंने आप सरकार को जिम्मेदार बताया। कैप्टन ने कहा कि केंद्र ने 44 हजार करोड़ जारी किए हैं, लेकिन पंजाब सरकार किसानों को पैसा नहीं दे रही है।

विज्ञापन
Paddy procurement Former CM amarinder singh said Center govt gave 44 thousand crores to punjab
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसान सरकार और केंद्र का विरोध कर रहे हैं। मंडियों में धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। इससे पहले शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना पहुंचे थे। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से भी बात की।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है उसकी मुझे पहले से ही जानकारी थी। मैं इसे देखने के लिए खुद एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना गया था। लोगों ने मुझे बताया कि धान (सरकार द्वारा) नहीं खरीदा जा रहा है। किसी को पैसा नहीं मिल रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किसानों को पैसा क्यों नहीं मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने पहले ही 44,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। किसानों को पैसा दिया जाना चाहिए और धान खरीदा जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने इतने साल धान और गेहूं की खरीद की है। लेकिन हमारी सरकार के समय कभी भी ऐसी नौबत नहीं आई। पंजाब में धान की खरीद न होने पर किसानों से मिलने के लिए अनाज मंडी खन्ना गया था। वहां किसानों से मिला और वहां के हालात देखे। मंडी में 10-12 दिन से धान पड़ा है। अगर बारिश आ जाए तो किसान तबाह हो जाएंगे। 

सरकार के पास प्लानिंग नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के पास धान खरीद को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। मंडियों में स्टोरेज स्पेस नहीं बनाए गए। जबकि यह काम प्रदेश सरकार का है। मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए मैं खुद विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट का अरेंजमेंट करने के लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के पास जाता था। मैं खुद रेलवे और फूड मिनिस्टर से मिलता था। पूरी प्लानिंग के तहत धान की खरीद होती थी। 

मंडी में नहीं आया मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खन्ना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। यहां का जायजा लेने के लिए अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री, एग्रीकल्चर मिनिस्टर और यहां तक कि स्थानीय विधायक भी नहीं गया। इन्हें किसानों की परवाह नहीं है। अगर आप किसानों की समस्या जानने उनके पास नहीं जाएंगे तो किसान आपका विरोध करेंगे। 


खुद केंद्र सरकार से हल करवाउंगा समस्या
शुक्रवार की सुबह ही पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अनाज मंडी खन्ना पहुंचे थे। मंडी में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शैलर मलिक, मजदूर व आढ़ती संघ बैठकर उनकी समस्या सुनी, कैप्टन ने इन यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी यह समस्या वह खुद केंद्र सरकार के पास लेकर जाएंगे और इसका हल जल्द करवाएंगे। 

आप सरकार हर फ्रंट में फेल
कैप्टन ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि किसान, शैलर व मजदूर और आढ़ती धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार है वह हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। आप सरकार को पता ही नहीं सरकार क्या होती है। मेरे टर्म में केंद्र में चाहे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार हो या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैं खुद वहां पर जाकर फूड सैक्ट्री से बात कर अपनी समस्या का हल करवाता रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed