फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Old man bitten by snake Army jawan rescued him and saved his life Punjab flood

Punjab: बुजुर्ग को सांप ने डसा, शरीर में फैलने लगा जहर...बाढ़ में फंसे व्यक्ति की सेना के जवान ने ऐसे बचाई जान

Fri, 05 Sep 2025 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

अमृतसर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांप ने डस लिया। शरीर में जहर फैलने लगा था, लेकिन बुजुर्ग को सेना से जवानों ने बचा लिया। सेना ने अमृतसर में बाढ़ में फंसे सर्पदंश का शिकार एक बुजुर्ग को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Old man bitten by snake Army jawan rescued him and saved his life Punjab flood
बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर लाता सेना का जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच लोगों को जहरीले सांप व मगरमच्छों का डर भी सताने लगा है। गांवों में भरे पानी में मगरमच्छ और जहरीले सांप से लोग भयभीत हैं। कई गांवों में लोगों ने मगरमच्छ देखे हैं। ऐसे में अमृतसर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांप ने डस लिया। शरीर में जहर फैलने लगा था, लेकिन बुजुर्ग को सेना से जवानों ने बचा लिया। सेना ने अमृतसर में बाढ़ में फंसे सर्पदंश का शिकार एक बुजुर्ग को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग जीवित बच गया।

विज्ञापन


सेना को सूचना मिली थी कि अमृतसर के गांव गोनेवाला में करीब 60 साल के एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया है। बुजुर्ग का घर भी बाढ़ में डूब चुका था। बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ रही थी। सेना की पैंथर्स डिविजन ने मोर्चा संभाला और बुजुर्ग के घर तक पहुंचे। घर तक नाव न पहुंच पाने की वजह से मौके पर जवान ने अर्धमूर्छित बुजुर्ग को अपनी पीठ पर लाद लिया और जान की परवाह किए बिना पानी के बीच से गुजरता हुआ, उसे नाव तक ले आया।
विज्ञापन


सांप का जहर बढ़ने की वजह से बुजुर्ग की हालत बिगड़ती जा रही थी। सेना ने अपनी एंबुलेंस में ही बुजुर्ग को फर्स्ट एड दिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से बुजुर्ग की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Old man bitten by snake Army jawan rescued him and saved his life Punjab flood
बुजुर्ग का एंबुलेंस में इलाज किया गया। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान की नापाक हरकत, अफवाहों से फैला रहा डर
बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान पंजाब के लोगों को डराने के लिए नापाक हरकतों पर उतारू है। पाकिस्तान की ओर से कई झूठे मैसेज वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें वे पंजाबियों में दहशत फैला रहा है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इन वायरल संदेशों में बांधों को टूटा हुआ, घर डूबे हुए, तबाही का मंजर इत्यादि कई भयावह स्थिति दिखाते हुए लोगों में खौफ फैलाया जा रहा है। यह सभी मैसेज पाकिस्तान से वायरल किए जा रहे हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी टीमों को इन अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक करने में लगा दिया है। 

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वे लोग देर रात तक बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच रहकर उन्हें इन झूठे संदेशों का सच बता रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले इन संदेशों पर वे विश्वास न करें और पंजाब सरकार व सैन्य बलों की बाढ़ संबंधी सूचनाओं पर ही विश्वास रखें। इसके अलावा भी कई अन्य प्लेटफार्मों पर भी भयावह मैसेज पंजाब की बाढ़ के संदर्भ में वायरल किए जा रहे हैं। डीसी लुधियाना ने भी ऐसे संदेशों का खंडन करते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed