{"_id":"683472b5883db9a1d505ffc1","slug":"nagpur-woman-reached-pakistan-for-the-love-of-priest-pak-return-her-to-bsf-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के लिए लांघ दी सरहद: पादरी से ऑनलाइन इश्क, नागपुर की महिला करगिल के रास्ते पहुंची पाकिस्तान, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के लिए लांघ दी सरहद: पादरी से ऑनलाइन इश्क, नागपुर की महिला करगिल के रास्ते पहुंची पाकिस्तान, पढ़ें मामला
Mon, 26 May 2025 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 May 2025 07:48 PM IST
सार
सीमा हैदर की तरह भारत की एक महिला भी अपने प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। महिला ने प्यार के लिए सरहदें लांघ दी। नागपुर की महिला को पाकिस्तान के पादरी से ऑनलाइन इश्क हो गया था।
विज्ञापन
as crime
- फोटो : AI
विस्तार
कहावत है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें अपने प्रेमी या प्रेमिका के अलावा कुछ और नजर नहीं आता। यहां तक कि कई बार तो आशिक अपने प्यार के लिए सरहदें भी लांघ देते हैं। जैसा कि बॉलीवुड फिल्म गद्दर में तारा सिंह सकीना के लिए पाकिस्तान चला गया था। वहीं हकीकत में तो सीमा हैदर और सचिन की कहानी भी बड़ा उदाहरण है। इसलिए कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, और यह आगे की परेशानियों को नहीं देखता, इसलिए ऐसे लोग सभी हदें-सरहदें लांघ जाते हैं।
विज्ञापन
बिल्कुल ऐसा ही एक मामला और सामने आया है, लेकिन इस मामले में भारत की महिला अपने प्यार को पाने के लिए बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गई। हैरानी की बात है कि महिला शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। महिला को पाकिस्तान के पादरी से ऐसा इश्क हुआ कि वह बेटे को छोड़कर छुप-छुपाते खतरनाक रास्तों से होकर बॉर्डर पार चली गई।
विज्ञापन
पादरी के इश्क में पड़ बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंची 43 साल की महिला सुनीता जांगड़े को सोमवार को पाक रेंजर्स की ओर से अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के हवाले कर दिया गया। इसके बाद बीएसएफ की ओर से सुनीता को अटारी सरहद के रास्ते सुरक्षित भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया। फिलहाल बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दो बार अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश की
जानकारी मुताबिक सुनीता नागपुर की रहने वाली है। कुछ महीने पहले वह पाकिस्तान के एक पादरी के साथ सोशल मीडिया के जरिये संपंर्क में आई और उससे प्यार कर बैठी। महिला के सिर पर पादरी से मिलने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह कठनाइयां व परेशानियां झेलते हुए पाकिस्तान जाने के लिए उत्सुक थी। इससे पहले भी वह दो बार वह पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर भी पहुंची, लेकिन यहां से बीएसएफ की ओर से उसे वापस भेज दिया गया था।
लद्दाख में छोड़ दिया बच्चा
महिला पादरी से मिलने के लिए इतनी बेताब थी कि वह किसी न किसी तरह पाकिस्तान जाना चाहती थी। जब कोई हल न हुआ तो करीब 15 दिन पहले वह अपने 14 साल के बच्चे के साथ लद्दाख घूमने चली गई। वहीं से 14 मई 2025 को वह अपने बेटे को होटल में छोड़ कर खुद कारगिल के हुंदरमन गांव से नियंत्रण रेखा पार कर गई। पाकिस्तान सीमा में पहुंच गई, लेकिन यहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया।
मानसिक तनाव से जूझ रही सुनीता
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुनीता से पूछताछ की गई और इसके बाद भारतीय डिप्लोमेट के साथ संपंर्क किया गया। जांच खत्म होने के बाद सोमवार को उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया गया। वहीं सुनीता के परिवार का इस बारे कहना है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रही है। इसी के चलते, उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab: तीन पुलिस मुलाजिम की गई नौकरी, बर्खास्त कर्मचारियों में महिला कर्मी भी शामिल, विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला?