फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three Punjab police employees dismissed from job Ludhiana news

Punjab: 3 पुलिस मुलाजिम की गई नौकरी, बर्खास्त कर्मचारियों में महिला कर्मी भी शामिल, विभाग ने क्यों लिया फैसला?

Mon, 26 May 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 06:21 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के तीन मुलाजिम को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। विभाग ने तीनों को नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया है। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों में एक महिला कर्मी भी शामिल है। 

विज्ञापन
Three Punjab police employees dismissed from job Ludhiana news
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के साथ-साथ लापरवाही करने वाले तीनों पुलिस कर्मचारियों को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही थी। इसके बाद उन पर लगाए आरोप भी सही निकल रहे थे। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर तीनों को नौकरी से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन उसने लोन की किश्तें वापस नहीं की। जब बैंक वालों ने कोर्ट में केस दायर किया तो वह वहां भी हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अदालत द्वारा उक्त पुलिस कर्मचारी को भगोड़ा करार दे दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई और पुलिस के उच्चाधिकारियों तक बात पहुंची। अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी महिला कर्मचारी पिछले एक साल से गैर हाजिर चल रही है। बार-बार उस तक संदेश पहुंचाया गया, लेकिन वह नौकरी पर नहीं आई और लापरवाही के चलते उसे भी बर्खास्त कर दिया गया। 


तीसरा मुलाजिम भी रिक्रूट सिपाही है जो पिछले काफी सालों में 497 दिन तक गैर हाजिर रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। तीनों मुलाजिमों की रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी दफ्तर भेजी गई थी और वहां से आदेश आने के बाद तीनों मुलाजिमों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed