फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Amritpal Singh involved in Gurpreet Singh murder case in Faridkot three arrested Arsh Dalla mastermind

Gurpreet Murder: गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में सांसद अमृतपाल सिंह का हाथ, तीन गिरफ्तार, अर्श डल्ला मास्टमाइंड

Fri, 18 Oct 2024 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

Gurpreet Singh Murder: पंजाब के फरीदकोट में हाल ही में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरप्रीत की हत्या में खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का हाथ है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
MP Amritpal Singh involved in Gurpreet Singh murder case in Faridkot three arrested Arsh Dalla mastermind
Amritpal Singh - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब पंचायत चुनाव के दौरान 9 अक्तूबर को फरीदकोट में एक युवक की हत्या हुई थी। युवक गुरप्रीत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) के मुखिया व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका के सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे अमृतपाल सिंह का हाथ है, साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह हत्या मामले में पंजाब के डीजीपी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का हाथ बताया गया है। एक स्पेशल टीम बनाकर हत्या का खुलासा किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि इस हत्या का मास्टरमाइंट अर्श डल्ला है। वहीं जो तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं उन्होंने गुरप्रीत सिंह की रेकी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि इस हत्याकांड में विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला भी शामिल था। इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शूटर्स को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Amritpal Singh involved in Gurpreet Singh murder case in Faridkot three arrested Arsh Dalla mastermind
मृतक गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार फरीदकोट के थाना सदर के अधीन गांव हरीनौ में नौ अक्तूबर की शाम पंथक संगठनों से जुड़े  युवक गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। गुरप्रीत सिंह बुधवार शाम अपने गांव में सरपंच पद की एक महिला उम्मीदवार के हक में प्रचार करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार युवकों उसे गोली मार दी। तीन से चार गोलियां लगने से गंभीर घायल गुरप्रीत सिंह को फरीदकोट के गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह वारिस पंजाब समेत बहिबल इंसाफ मोर्चे से भी जुड़ा था। कुछ समय पहले गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed