फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mining in Punjab 90 FIRs filed in border areas in two and half years

पंजाब में खनन: ढाई साल में बॉर्डर एरिया में 90 एफआईआर हुई, सियासी घमासान के बीच सरकार का जवाब

Fri, 12 Sep 2025 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही गुरदासपुर और पठानकोट में मचाई है। बाढ़ के कारण गुरदासपुर में कृषि क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है, वहीं पठानकोट में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इन जिलों में अब तक सरकार की तरफ से अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Mining in Punjab 90 FIRs filed in border areas in two and half years
खनन - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में खनन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राज्य सरकार ने बॉर्डर एरिया में पिछले ढाई साल की एक्शन रिपोर्ट पेश की है। बॉर्डर एरिया में अवैध खनन पर दबिश देते हुए 90 एफआईआर दर्ज की गईं। 430 वाहनों को जब्त किया गया और 5.88 करोड़ रुपये हर्जाना भी ठोका गया।
विज्ञापन


क्रशर पॉलिसी 2023 की पालना न करने के चलते 9 क्रशर यूनिट्स का पंजीकरण रद्द भी किया गया है। प्रदेश में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अवैध खनन को बाढ़ का कारण बताया था। अब पंजाब सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में बॉर्डर एरिया में की गई कार्रवाई को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की है जिसमें इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही गुरदासपुर और पठानकोट में मचाई है। बाढ़ के कारण गुरदासपुर में कृषि क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है, वहीं पठानकोट में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इन जिलों में अब तक सरकार की तरफ से अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। बाढ़ के कारण गुरदासपुर में 329 गांव प्रभावित हुए हैं और 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 40,169 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूब गई है। इसी तरह पठानकोट में 88 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और छह लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 15,503 लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 405 चालान भी किए

राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट में 1 जनवरी 2023 से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। इस दौरान विभाग ने 405 चालान भी किए हैं और साथ ही टिप्पर, जेसीबी और खनन में शामिल अन्य मशीनों को जब्त भी किया गया है। विभाग के अनुसार खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत खनिजों के अवैध खनन के किसी भी मामले से तुरंत निपटा जा रहा है। पठानकोट में सबसे अधिक 158 एफआईआर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2 में दर्ज की गई हैं। इसी तरह सुजानपुर स्टेशन में 111 एफआईआर दर्ज की गईं। गुरदासपुर की बात करें तो डेरा बाबा नानक में सबसे अधिक 158 एफआईआर और श्री हरगोबिंदपुर में 92 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

क्या बोले थे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा था कि राज्य के दरिया पर बने बांध अवैध खनन से कमजोर हो गए हैं। इसी वजह से बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचा है। इन बांधों को मजबूत करना जरूरी है। पंजाब सरकार ने इस पर एतराज जताया था और हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश को बाढ़ का कारण बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed