फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man dies in Jagraon road accident

जगराओं में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत; पत्नी घायल

Wed, 09 Sep 2026 08:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 08:12 PM IST
सार

 स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Man dies in Jagraon road accident
जसवंत सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिधवां बेट से किशनपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुद्वारा भौरा साहिब के नजदीक बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी 58 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा थाना सिधवां बेट के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिधवां बेटे निवासी जसवंत सिंह (62) अपनी पत्नी गुरदीप कौर (58) के साथ बाइक पर गुरुद्वारा भौरा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के पास पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एक युवती चला रही थी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में जसवंत सिंह को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौत हो गई, जबकि गुरदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने दिखाई इंसानियत
हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार युवतियों ने मौके से भागने के बजाय घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पहले जगराओं के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल गुरदीप कौर की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लुधियाना रेफर किया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। थाना सिधवां बेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों तथा स्कॉर्पियो कार और उसके चालक की भूमिका संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed