IND-PAK Tension: अमृतसर में ब्लैकआउट के कारण इंडिगो का विमान दिल्ली लौटा, कई उड़ानें रद्द
एहतियाती ब्लैकआउट के बाद अमृतसर जाने वाला इंडिगो का एक विमान सोमवार शाम को नई दिल्ली लौट गया। वहीं, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह , श्रीनगर, राजकोट से चलने वाली और जाने वाली उड़ानें आज रद्द रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एहतियाती ब्लैकआउट के बाद अमृतसर जाने वाला इंडिगो का एक विमान सोमवार शाम को नई दिल्ली लौट गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अमृतसर जाने वाला विमान 6E2045 कुछ देर हवा में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट गया। जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह , श्रीनगर, राजकोट से चलने वाली और जाने वाली उड़ानें 13 मई यानी आज रद्द रहेंगी।
सूत्रों ने कहा कि एहतियाती ब्लैकआउट के कारण अमृतसर हवाई अड्डे को बंद कर दिए जाने के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। इंडिगो की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। अमृतसर उन 32 हवाई अड्डों में से एक था, जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद करने के बाद सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया गया था।
सीमा पर स्थित अमृतसर में हवाई सायरन भी बजाया गया। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने सोमवार को एक संदेश में कहा, हम सतर्क हैं। हम ब्लैकआउट लागू कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: India's New Policy on Pakistan: भारत ने इस तरह खींच दी नई लकीर, पीएम मोदी बोले-न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.